CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MGNREGA : रायगढ़ की 549 पंचायतों में क्यूआर कोड सुविधा शुरू, अब नहीं लगाने पड़ेगें पंचायतों के चक्कर एक क्लिक से मिलेगी जानकारी

MGNREGA : रायगढ़ की 549 पंचायतों में क्यूआर कोड सुविधा शुरू, अब नहीं लगाने पड़ेगें पंचायतों के चक्कर एक क्लिक से मिलेगी जानकारी

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share
MGNREGA
MGNREGA

सीजी भास्कर, 3 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की मनरेगा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन जारी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इस योजना को अधिक पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नई पहल की जा रही है। जिले की सभी 549 पंचायतों में क्यूआर कोड आधारित नई प्रणाली शुरू की गई है, जिसके जरिए ग्रामीण अपने गांव में पिछले पांच वर्षों में स्वीकृत व्यक्तिगत और सामुदायिक कार्यों की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे (MGNREGA)। स्मार्टफोन से क्यूआर कोड स्कैन करते ही कार्य का विवरण, व्यय और प्रगति जैसी सूचनाएं उपलब्ध होंगी (MGNREGA)।

रायगढ़ जिले में मनरेगा के लिए यह पहल केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया और राज्य सरकार की पारदर्शिता नीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना और योजनाओं की निगरानी का अधिकार देना है। अब ग्रामीणों को जानकारी के लिए न तो पंचायत कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे और न ही अधूरी सूचनाओं पर निर्भर रहना होगा (MGNREGA)।

सितंबर से रायगढ़, खरसिया, पुसौर, घरघोड़ा, लैलूंगा, तमनार और धरमजयगढ़ ब्लॉकों की सभी पंचायतों में क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। यह प्रणाली न केवल समय और श्रम की बचत करेगी, बल्कि ग्रामीणों को तकनीकी रूप से सशक्त भी बनाएगी। पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग क्यूआर कोड का उपयोग कर सकें। ग्रामीणों में इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। खरसिया ब्लॉक के एक निवासी ने कहा कि पहले हमें जानकारी के लिए बार-बार दफ्तर जाना पड़ता था, अब क्यूआर कोड से सब कुछ तुरंत मिल जाएगा। यह हमारे लिए बहुत बड़ी सुविधा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि रायगढ़ का यह डिजिटल मॉडल अन्य जिलों के लिए भी नजीर बनेगा। इससे योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी, ग्रामीणों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा और सामुदायिक निगरानी मजबूत होगी। प्रशासन का विश्वास है कि यह पहल सूचना के लोकतंत्रीकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

CGMSC Drug Blacklist: छत्तीसगढ़ में दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ी कार्रवाई, दो कंपनियां 3 साल के लिए बैन
Wild Bear Rescue : राइस मिल में घुसा जंगली भालू, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Car Accident Raipur Serikhedi: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, 22 साल की युवती की मौत; तीन घायल
Abujhmad Revenue Survey : राजस्व सर्वे से पहले जंगलों पर संकट, अबूझमाड़ में पट्टे की उम्मीद में तेज हुई कटाई
पहली बार 100 करोड़ तक पहुंचेगा आंकड़ा, स्पैरो कंपनी से 60% ज्यादा टैक्स की हुई वसूली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

Market Electrocution Death
Market Electrocution Death : मार्केट में करंट का कहर, 16 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; हादसे का VIDEO वायरल

Market Electrocution Death ; घटना के बाद संजय…

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?