CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Breaking : बुलंद शहर में हुए सड़क हादसे में 10 लोगों की हुई मौत, 27 घायल भेजे गए अस्पताल, 4 गंभीर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर, दो मृतकों की नहीं हुई शिनाख्त

Big Breaking : बुलंद शहर में हुए सड़क हादसे में 10 लोगों की हुई मौत, 27 घायल भेजे गए अस्पताल, 4 गंभीर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर, दो मृतकों की नहीं हुई शिनाख्त

By Newsdesk Admin
18/08/2024
Share
सीपी सिंह

बुलंदशहर के सलेमपुर-बदायूं मार्ग पर आज सबेरे एक बस और मैक्स पिकअप गाड़ी में टक्कर, 10 की मौत, 27 घायल

सीजी भास्कर, 18 अगस्त। आज एक पिकअप गाड़ी गाज़ियाबाद से संभल की तरफ जा रही थी और एक बस बुलंदशहर की तरफ आ रही थी, सुबह सलेमपुर थाने के पास दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है।

बुलंदशहर के जिलाधिकारी सीपी सिंह ने हादसे के बारे में पूरी जानकारी देते हुए बताया कि दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर में कुल 37 लोग घायल हुए थे, जिसमें 10 लोगों की मौत हो चुकी है। 27 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफ़र किया गया है। मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान ले लिया है, एसएसपी साहब और मेडिकल टीम को अच्छा से अच्छा इलाज कराने के लिए मुख्यमंत्रीजी ने तत्काल निर्देश दिया है।

आपको बता दें कि शिकारपुर-बुलंदशहर रोड पर मैक्स पिकअप और प्राइवेट बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि 10 लोगों की जान चली गई और 27 लोग घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के गांव रायपुर खास अहिर नगला के रहने वाले हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घायलों का उपचार करने में डाक्टरों की टीम जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, अलीगढ़ जनपद की अतरौली तहसील के गांव रायपुर खास अहिर नगला के 40 से अधिक लोग गाजियाबाद ये अलीगढ़ जा रहे थे। ये लोग गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड बी-10 स्थित बिरटानिया डेल्टा फूड कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार की सुबह सभी लोग मैक्स पिकअप गाड़ी में सवार होकर गाजियाबाद से अपने घर के लिए निकले थे। तभी सलेमपुर थाना क्षेत्र में सामने से आ रही एक प्राइवेट बस ने पिकअप को टक्कर मार दी।

जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों को इलाज के निर्देश दिए। मरने वाले लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि मरने वाले और घायलों की लिस्टिंग की जा रही है। घायल मुनेश ने बताया कि सोमवार को रक्षाबंधन है इसलिए सभी लोग त्योहार मनाने के लिए एक साथ गांव जा रहे थे।

मृतकों में मुकुट सिंह पुत्र बच्चू यादव निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़, सुगरपाल पुत्र गंगाशरण निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़, दीनानाथ पुत्र जय सिंह निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़, बृजेश पुत्र भोली सिंह यादव निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़, शिशुपाल पुत्र राम खिलाड़ी यादव निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़, बाबू सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़, गिरिराज पुत्र भगवान सिंह निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़, ओमकार पुत्र निवासी ऊंचागांव बुलंदशहर सहित दो लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

अस्पताल में पहुंची जंग लगी सर्जिकल ब्लेड की खेप, मरीजों की जान से खिलवाड़!
दो बच्चों का बाप रात को पहुंचा गर्लफ्रेंड के घर… परिजनों ने नाखुन उखाड़ गर्म चिमटे से दागा, फिर नाक-कान में पेचकस डाला
बड़ी खबर – Gmail and WhatsApp Baned : सरकार ने Gmail और WhatsApp पर लगाया प्रतिबंध, कहा – इंटरनेट के जरिए सरकारी दस्तावेज नहीं भेजे जाएंगे
विधायक रिकेश का यह छोटा सा प्रयास वैशाली नगर विधानसभा के स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को देगा बड़ी राहत, जानिए MLA की गणतंत्र दिवस पर एक और अनूठी सौगात….
🛑 क्या भिलाई के हास्पिटल में अब दवा नहीं “दर्द” मिल रहा….❓Ex आर्मी मैन का आरोप 🛑 कहा – “जब विश्वास ही नहीं रहा तो Free में भी महंगा है इसलिए बिलासपुर में कराया दोबारा आपरेशन 🟢 हास्पीटल ने कहा – “ऑपरेशन बाद दोबारा आया ही नहीं”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?