CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Primary Health Centre Inauguration : शहीद गणेश कुंजाम के नाम से जाना जाएगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्रूटोला

Primary Health Centre Inauguration : शहीद गणेश कुंजाम के नाम से जाना जाएगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्रूटोला

By Newsdesk Admin
31/10/2025
Share
Primary Health Centre Inauguration
Primary Health Centre Inauguration

सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने (Primary Health Centre Inauguration) चारामा विकासखंड के ग्राम कुर्रूटोला में 57 लाख 96 हजार रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। यह केंद्र कुर्रूटोला सहित आसपास के 12 ग्रामों डेढ़कोहका, गिधाली, रतेडीह, तिरकादंड, कहाड़गोंदी, आंवरी, मुड़खुसरा, ऊंकारी, चुचरूंगपुर, चपेली और साल्हेटोला के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

Contents
  • शहीद गणेश कुंजाम के नाम समर्पित हुआ स्वास्थ्य केंद्र
  • आवास और बाउंड्रीवाल के लिए 1 करोड़ 5 लाख की घोषणा

मंत्री जायसवाल ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में अब स्वास्थ्य सुविधाएं (Primary Health Centre Inauguration) उल्लेखनीय रूप से बेहतर हुई हैं। पहले जहां मलेरिया से मौतें आम थीं, वहीं अब बेहतर सेवाओं के कारण इस वर्ष एक भी मृत्यु दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में 57 नई मोबाइल मेडिकल यूनिट्स प्रारंभ की जा रही हैं, जो दूरस्थ इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाएंगी।

शहीद गणेश कुंजाम के नाम समर्पित हुआ स्वास्थ्य केंद्र

मंत्री जायसवाल ने इस केंद्र को गलवान घाटी में शहीद हुए ग्राम गिधाली निवासी शहीद गणेश कुंजाम के नाम से समर्पित करने की घोषणा की। उन्होंने शहीद के माता-पिता को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और कहा, “शहीदों के नाम से प्रेरणा लेकर ही समाज आगे बढ़ता है, इसलिए यह केंद्र उनके नाम पर समर्पित किया गया है।”

आवास और बाउंड्रीवाल के लिए 1 करोड़ 5 लाख की घोषणा

कार्यक्रम में (Primary Health Centre Inauguration) डॉक्टरों और नर्सों के आवास हेतु 84 लाख रुपये से जी-टाइप क्वार्टर और 21 लाख रुपये से बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा की गई। कुल 1 करोड़ 5 लाख रुपये की राशि स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने में खर्च की जाएगी। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. शंखवार ने बताया कि केंद्र में चिकित्सा अधिकारी, आरएमए, स्टाफ नर्स और लैब तकनीशियन की नियुक्ति की जा चुकी है। चारामा विकासखंड के 98% ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। मंत्री जायसवाल ने केंद्र का निरीक्षण कर प्रयोगशाला, आपातकालीन वार्ड, प्रसव कक्ष और नेत्र परीक्षण कक्ष की सुविधाओं की सराहना की।

Health Initiative Success : आयुष्मान भारत योजना ने प्रदेश के एक गरीब मरीज को दिया नया जीवन
Bhilai Durg Medical Breaking : नर्सिंग होम एक्ट के बगैर लाइसेंस संचालित रूंगटा डेंटल हॉस्पिटल एवं क्लिनिक, मैत्री डेंटल हॉस्पिटल अवैध घोषित 🛑 नोडल नर्सिंग होम एक्ट ने दिया नोटिस 🛑 जांच में मिली थी अनेक खामियां
Ayushman Bharat Pending Payment : लंबित भुगतान से आयुष्मान योजना पर संकट, एएचपीआई छत्तीसगढ़ ने उठाया मुद्दा
Big questions on security system : रायपुर के करेंसी टावर में लिफ्ट, IAS के बाद कांग्रेस प्रवक्ता भी फंसे
Ambikapur Medical College Hospital : 366 करोड़ खर्च, फिर भी मरीजों और मेडिकल छात्रों को इंतजार; ओपी चौधरी और टीएस सिंहदेव आमने-सामने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

Education Reform Protest
Education Reform Protest : छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठी मांग

Education Reform Protest : छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं…

Bilaspur Tractor Accident
Bilaspur Tractor Accident : ओवरस्पीड ट्रैक्टर बना हादसे की वजह, 2 की मौत

Bilaspur Tractor Accident, आरोप है कि चंद्रशेखर ट्रैक्टर…

Dhamtari Murder Case
Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या

Dhamtari Murder Case : धमतरी पुलिस का कहना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?