CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Crime News : भिलाई में बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में सनसनी

Bhilai Crime News : भिलाई में बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में सनसनी

By Newsdesk Admin
13/12/2025
Share
Bhilai Crime News
Bhilai Crime News

सीजी भास्कर, 13 दिसंबर। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में शनिवार सुबह चंद्रा–मौर्या टॉकीज के पास सड़क किनारे एक बोरे में बंद महिला की लाश (Bhilai Crime News) मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह के समय राहगीरों ने जब बोरे से तेज दुर्गंध महसूस की तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा, जिसमें एक अज्ञात महिला का शव मिला। प्रारंभिक जांच में शव करीब 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृत महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। हालात को देखते हुए पुलिस ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका जताई है।

(Bhilai Crime News) हत्या की आशंका

लाश मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस का अनुमान है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई होगी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में भरकर यहां फेंका गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मृतका की पहचान कर ली जाएगी और इस मामले में शामिल आरोपियों तक पहुंचा जाएगा। फिलहाल घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

ABVP Pendra Naxalism Protest : नक्सलवाद के अंत का संकल्प, ABVP पेंड्रा ने निकाली प्रतीकात्मक ‘शव यात्रा’; बस्तर में शांति की कामना के साथ फूंका पुतला
Raipur Drug Trafficking Case : ट्रक में छिपाकर बेच रहे थे हेरोइन, पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा, लाखों रुपये की हेरोइन जब्त
The accused who robbed Dharamlal Kaushik’s mobile phone was arrested : बाइक समेत माल बरामद
B.Ed सहायक शिक्षकों का आग पर प्रदर्शन..! महिला टीचर्स बोलीं – ‘सीता जैसी अग्नि परीक्षा दे रहे, सरकार सुनवाई करे…
BJP नेत्री समेत 3 के खिलाफ FIR:कोरबा में सड़क पर लेटाकर पीटा था; विधायक ने कार्रवाई की मांग की..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Aadhaar App
Aadhaar App : आज से बंद हुआ mAadhaar ऐप, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए क्या हैं नई सुविधाएं

सीजी भास्कर, 30 जून। देशभर के करोड़ों आधार…

Jashpur Tourism
Jashpur Tourism : प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांच और आध्यात्मिक आस्था का संगम, पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

सीजी भास्कर, 30 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Atal Utkrisht Shiksha Yojana
Atal Utkrisht Shiksha Yojana : पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

सीजी भास्कर, 30 जून। श्रमिक परिवारों के बच्चों…

DMF Road Development 
DMF Road Development  :  डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

सीजी भास्कर, 30 जून। कोरबा जिले के खनन…

Dhamtari Assault Viral Video
Dhamtari Assault Viral Video : युवक से अमानवीय मारपीट, पैर छुआने और अपमानित करने का वीडियो वायरल

सीजी भास्कर, 30 जून। धमतरी जिले के अर्जुनी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?