CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Arun Sao Attack : कांग्रेस पर बरसे डिप्टी CM, बोले- अराजकता और दोहरा चरित्र बंद करें

Arun Sao Attack : कांग्रेस पर बरसे डिप्टी CM, बोले- अराजकता और दोहरा चरित्र बंद करें

By Newsdesk Admin
13/08/2026
Share
Arun Sao Attack : कांग्रेस पर बरसे डिप्टी CM, बोले- अराजकता और दोहरा चरित्र बंद करें
Arun Sao Attack : कांग्रेस पर बरसे डिप्टी CM, बोले- अराजकता और दोहरा चरित्र बंद करें

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव  (Arun Sao Attack)  ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता और दोहरे चरित्र की राजनीति बंद करे, वरना उसका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं और इसी आधार पर कार्रवाई की गई है।

Contents
  • ईडी कार्रवाई पर कांग्रेस को घेरा
  • अधिकारियों को धमकी देने पर भी साधा निशाना
  • भूपेश बघेल के बयान पर भी पलटवार
  • कांग्रेस को अस्तित्व खत्म होने की चेतावनी

 

यह भी पढ़ें : Illegal Liquor : 117 पाव शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार, 2 बाइक जब्त

 

ईडी कार्रवाई पर कांग्रेस को घेरा

नवा रायपुर, अटल नगर स्थित कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव (Arun Sao Attack) ने कहा कि ईडी 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले की जांच कर रही है। उनके मुताबिक, जांच के दौरान कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ पर्याप्त सबूत सामने आए हैं और इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर ईडी ने कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर घोटाले के आरोप हैं और जो जेल में हैं, उनके पक्ष में खड़े होकर कांग्रेस आखिर क्या साबित करना चाहती है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार घोटालेबाजों और अपराधियों के साथ खड़ी दिखाई देती है।

 

यह भी पढ़ें : Opium Case : भाजपा नेता की जमानत खारिज, जब्त मादक पदार्थ की मात्रा बनी वजह

 

अधिकारियों को धमकी देने पर भी साधा निशाना

अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा अधिकारियों को धमकी देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुद को कानून से ऊपर न समझे। कानून अपना काम कर रहा है और जांच एजेंसियां उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी कार्रवाई (ED Action) को लेकर कांग्रेस जिस तरह का विरोध कर रही है, उससे उसका दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि साक्ष्य मिले हैं तो एजेंसी को अपना काम करने देना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Dhamtari Bike Accident : हेलमेट उतारने के बाद ट्रेलर की चपेट में आई बाइक राइडर युवती की मौत

 

 

भूपेश बघेल के बयान पर भी पलटवार

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के कथित अमर्यादित बयान पर भी अरुण साव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है। उनके मुताबिक, इससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर होता है।

साव ने झारखंड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस वहां गठबंधन सरकार में सहयोगी पार्टी है। उन्होंने सवाल किया कि आंदोलनकारी छात्रों के साथ कथित बर्बरता के मामले पर भूपेश बघेल को भी बोलना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : Kanwar Yatri Death : दुर्ग के कांवड़िये की सुल्तानगंज में हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के लगाए आरोप

 

कांग्रेस को अस्तित्व खत्म होने की चेतावनी

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को देश में अराजकता और दोहरे चरित्र की राजनीति बंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी। उन्होंने दावा किया कि यदि कांग्रेस इसी तरह की राजनीति जारी रखती है तो आने वाले समय में उसका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : ED Raid in Rajnandgaon : नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, तीन जगह एक साथ कार्रवाई

 

क्या इसलिए बाबा सिद्दीकी की लॉरेंस गैंग ने की हत्या…? ‘भाईजान’ के करीबियों को किया जा रहा टारगेट
दिल्ली के बीजेपी MLA ने सड़कों पर नमाज का किया विरोध, AAP बोली- इनके पास कोई काम नहीं
CM Vishnu Deo Sai : समोदा से 112 करोड़ की सौगात, 96 विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ करेंगे सीएम
Extortion Threat to Raunak Khatri: पूर्व DUSU अध्यक्ष को गैंगस्टर रोहित गोदारा का 5 करोड़ फिरौती वाला मैसेज
Rupesh Thakur Demise : चुनावी हलचल के बीच थम गई एक युवा आवाज, गुवाहाटी में कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का निधन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?