CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भोपाल में लगे ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर:बताया हीरो; डेरे के इमाम बोले- ये सेलिब्रेशन नहीं, एक वैचारिक प्रदर्शन है

भोपाल में लगे ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर:बताया हीरो; डेरे के इमाम बोले- ये सेलिब्रेशन नहीं, एक वैचारिक प्रदर्शन है

By Newsdesk Admin
29/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 जून |

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास स्थित ईरानी डेरा में इस बार मोहर्रम के मौके पर ईरान के नेताओं के पोस्टर लगाए गए हैं।

कई जगहों पर शिया समुदाय के प्रभावशाली धार्मिक और सैन्य नेताओं आयतुल्ला अली खामेनेई, अली अल सिस्तानी, जनरल मोहम्मद बाघेरी, कासिम सुलेमानी और अयातुल्ला खोमैनी के बड़े-बड़े पोस्टर्स लगाए गए हैं। एक जगह आयतुल्ला अली खामेनेई का फोटो तिरंगे के नीचे लगा है।

फतेहपुर से भोपाल आए ईरानी डेरे के इमाम शाहकार हुसैन ने कहा कि हर साल पोस्टर्स लगाए जाते हैं, लेकिन इस बार संख्या ज्यादा है। इसकी वजह है 12 दिन की वह जंग, जिसे इजराइल ने बुजदिलाना अंदाज में शुरू किया और ईरान ने करारा जवाब दिया।

इजराइल-ईरान के बीच संघर्ष विराम को लेकर उन्होंने कहा कि सीजफायर की मांग खुद इजराइल-अमेरिका ने की। यह सिर्फ ईरान नहीं, इंसाफ पसंद तमाम लोगों की जीत है।

खामेनेई सिर्फ धर्मगुरु नहीं, अब आलमी लीडर बन चुके हैं

ईरानी डेरे के इमाम शाहकार हुसैन के मुताबिक, आयतुल्ला खामेनेई ने खुद कहा है कि यह जीत मोहर्रम की देन है। हमने इमाम हुसैन से सीखा है कि जुल्म के खिलाफ सिर नहीं झुकाते। मोहर्रम का यही संदेश है और इस बार इसे दुनिया के सामने रखना जरूरी था कि हक की राह पर चलने वाले कभी हारते नहीं।

शाहकार हुसैन ने कहा- यहां जो बैनर लगे हैं, वे कोई सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि एक वैचारिक प्रदर्शन हैं। यह दिखाने के लिए है कि अगर इमाम हुसैन की राह पर चला जाए तो बड़ी से बड़ी ताकत को झुकाया जा सकता है।

भारत के रुख की तारीफ, ईरानी कल्चरल हाउस ने भेजा शुक्रिया पत्र

शाहकार हुसैन ने कहा कि इसमें भारत का बैलेंस रवैया रहा है। ईरानी कल्चरल हाउस ने एक लेटर जारी किया है। भारत की अवाम का शुक्रिया अदा किया है कि वह साथ में खड़े रहे, भारत का रवैया बिल्कुल सही था, जंग में किसी का फायदा नहीं है, नुकसान ही है। उन्होंने जंग रुकवाने की कोशिश भी की, मगर यूरोपियन कंट्रीज का स्टैंड गलत था। उन्होंने इसकी कहीं भी मजम्मत नहीं की।

हमारी आस्था में विरोधाभास नहीं

ईरानी डेरे में तिरंगे के साथ पोस्टर लगाने पर मोहम्मद अली कहते हैं- हम भारत के ही हैं, यहीं का नमक खाया है। अगर वक्त आया तो देश के लिए जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। हमने तिरंगा इसलिए लगाया ताकि लोग समझें कि हम भारतीय हैं और हमारी आस्था में विरोधाभास नहीं, समरसता है।

महात्मा गांधी का भी कोट लगाया

यहां लगे बैनर्स में महात्मा गांधी का एक कथन भी प्रमुखता से छपा है, जिसमें लिखा है कि मोहर्रम सिर्फ एक फेस्टिवल नहीं, आतंकवाद के खिलाफ एक प्रोटेस्ट है। इन बैनरों के साथ काले झंडे और सबसे ऊपर भारतीय तिरंगा भी लगाया गया है।

यह जीत जालिमों के खिलाफ इंसाफ की आवाज की है

यहां मौजूद एक अन्य युवक करार अली, जो स्थानीय धार्मिक कार्यों से जुड़े हैं, कहते हैं- 1400 साल पहले कर्बला में इमाम हुसैन ने यजीद के खिलाफ आवाज उठाई थी। आज उनके नक्शे कदम पर चलते हुए खामेनेई ने यूएस और इजराइल के जुल्म के खिलाफ खड़े होकर एक नई इबारत लिखी है।

वहीं, तौफिक अली का कहना है कि “इस बार मोहर्रम का माहौल इसलिए अलग है, क्योंकि दुनिया ने देखा कि अमेरिका और इजराइल जैसे मुल्क एक सच्चे रहबर के सामने झुकते नजर आए।

Kanker Naxal explosive recovery : जंगल में छिपाए विस्फोटक जब्त
बेटी से मिलने भिलाई पहुंचा पिता होटल के कमरे में मृत मिला, छावनी पुलिस कर रही मामले की जांच
Chhattisgarh Urban Development Projects : रायपुर सहित पांच शहरों के कायाकल्प की तैयारी
भाजपा जिलाध्यक्ष देवांगन ने भिलाई जिला के भिलाई-3, जामुल और चरोदा मंडल कार्यकारिणी करी घोषित, देखिए सूची
BJP Workers Grievance Redressal : भाजपा मुख्यालय में फिर लगेगा मंत्री जनदर्शन, 5 मंत्री करेंगे समस्याओं का समाधान, सदस्यता अभियान के कारण 1 साल से था बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

छात्र को निष्कासन की कार्रवाई (Child Rights Commission)…

Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान
Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान

रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 (Chhattisgarh MSME)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?