CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में सिक्योरिटी गार्ड को डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी:साइबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखते हो कहकर डराया, अफसर बनकर वसूले 4 लाख

बिलासपुर में सिक्योरिटी गार्ड को डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी:साइबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखते हो कहकर डराया, अफसर बनकर वसूले 4 लाख

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 7 जुलाई |

बिलासपुर में एक सिक्योरिटी गार्ड ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने उसे मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर डराया। उसके खिलाफ केस दर्ज होने का झांसा दिया। जिसके बाद उसे डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी देकर किश्तों में 4 लाख रुपए वसूल लिए। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि, सकरी निवासी दिलीप तिवारी निजी संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड है। उसके मोबाइल पर कुछ समय पहले अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए गार्ड पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाया। साथ कहा कि उसके खिलाफ केस दर्ज है और उसको डिजिटल अरेस्ट किया जा सकता है।

डर के कारण किश्तों में दिए 4 लाख

उसकी बातों को सुनकर दिलीप डर गया। जिसका फायदा उठाकर जालसाजों ने उससे रुपए की डिमांड की। गार्ड ने किश्तों में जालसाजों के बताए खाते में करीब चार लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी साइबर ठग उससे और रुपयों की डिमांड करने लगे।

रिश्तेदारों से कर्ज लेकर ठगों को दिए

सिक्योरिटी गार्ड दिलीप तिवारी ने साइबर ठगों को अफसर समझ कर रुपए देने के लिए रिश्तेदारों और परिचितों से कर्ज लिया। जिसके बाद वो और कर्ज देने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। रिश्तेदारों ने जब उससे रुपए के संबंध में जानकारी ली, जब वो गोलमोल जवाब देता रहा। उसकी बातों पर रिश्तेदारों को भरोसा नहीं हुआ, तब उस पर दबाव डालकर पूछताछ की। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से उसने पूरी बात बताई।

रिश्तेदारों के कहने पर पहुंचा थाना

उसकी बातों को सुनकर रिश्तेदारों ने उसे साइबर ठगों को पैसे देने के बजाय पुलिस से शिकायत करने की बात कही। उनके कहने पर सिक्योरिटी गार्ड थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सकरी थाने में शिकायत करने के बाद पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

वहीं, गार्ड के खाते से ट्रांसफर हुए दो लाख रुपए को होल्ड कराया गया है। बाकी के दो लाख जालसाज अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर चुके थे। लिहाजा, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साइबर ठगों से रहने पुलिस की अपील

सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि साइबर ठग गिरोह लोगों के लालच और डर का फायदा उठाते हैं। अलग-अलग तरीकों से ठगी करने वाले जालसाज कुछ लोगों को कम समय में ज्यादा रुपए कमाने का झांसा देकर ठगी करते हैं। वहीं, कुछ गिरोह लोगों को अश्लील वीडियो या फिर सेक्सटॉर्शन के माध्यम से डराकर रुपए वसूलते हैं। लोग जालसाजों की धमकियों से डरकर रुपए देने लगते हैं।

बाद में उन्हें ठगी का एहसास होता है। तब तक साइबर ठग हजारों-लाखों रुपए उनके खाते से उड़ा ले जाते हैं। किसी भी तरह की धमकी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस से संपर्क कर मदद लेनी चाहिए। अगर पुलिस तक पहुंचने में देर होने की आशंका हो तब तत्काल अपने ही मोबाइल से साइबर पोर्टल पर शिकायत करनी चाहिए।

Paddy Raid Action : 24.99 लाख मूल्य के 1055 क्विंटल अवैध धान किया जब्त
Takhatpur News : तखतपुर में मनिहारी पुल के पास बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी, शिनाख्त के बाद जांच में जुटी पुलिस
Raipur Car Accident: तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, दुकानदार की जान बाल-बाल बची
Chhattisgarh Urban Development Projects : रायपुर सहित पांच शहरों के कायाकल्प की तैयारी
एलपीजी जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई, 419 जगह छापे; बुकिंग अब सामान्य स्तर पर लौटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Police
Balodabazar Police : स्वतंत्रता दिवस पर बलौदाबाजार पुलिस के 11 जांबाज सम्मानित, मंच से मिला सम्मान तो बढ़ा पूरे विभाग का मान

बलौदाबाजार में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के…

Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51…

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill Protest),…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?