CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Elephant Attack : रात होते ही गांव में पहुंचा हाथियों का दल, फसल रौंदी और कच्चा मकान भी कर दिया क्षतिग्रस्त

Elephant Attack : रात होते ही गांव में पहुंचा हाथियों का दल, फसल रौंदी और कच्चा मकान भी कर दिया क्षतिग्रस्त

By Newsdesk Admin
20/07/2026
Share
Elephant Attack
Elephant Attack

सीजी भास्कर, 20 जुलाई। रायगढ़ जिले के कई गांवों में बीती रात उस समय अफरा तफरी मच गई जब जंगल से निकलकर हाथियों का दल खेतों और बस्ती तक पहुंच (Elephant Attack) गया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कई किसानों की मेहनत पर पानी फिर चुका था। सुबह होते ही प्रभावित किसान नुकसान का जायजा लेते नजर आए।

Contents
  • छह किसानों की धान फसल को हुआ नुकसान Elephant Attack
  • अलग अलग गांवों में मचाया उत्पात
  • ग्रामीणों और वन अमले ने किया बचाव Elephant Attack
  • जिले में 145 हाथियों की निगरानी
  • ड्रोन से रखी जा रही निगरानी

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू किया। हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग रात के समय सतर्क रहने को मजबूर हैं।

Elephant Attack

यह भी पढ़ें : Raipur Durg Highway : रायपुर दुर्ग मार्ग पर सफर से पहले जान लें नया रास्ता, जलभराव के बीच बदली गई यातायात व्यवस्था

छह किसानों की धान फसल को हुआ नुकसान Elephant Attack

रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। बीती रात जंगल से निकलकर हाथियों के दल ने छह किसानों की धान की फसल रौंद दी। इस दौरान एक कच्चे मकान को भी नुकसान पहुंचाया गया। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

अलग अलग गांवों में मचाया उत्पात

जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ रेंज के आमगांव बीट के जंगल से दो हाथी निकलकर प्रेमनगर और मेढ़रमार बस्ती पहुंचे। यहां संजीत मंडल और प्राकृष्ण बैन के खेतों में धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं कापू रेंज के अलोला गांव में आदिराम, सुखनंदन और बोधराम की फसल भी हाथियों ने रौंद दी। कुमरता गांव में रामसाय सिदार के खेत को भी भारी नुकसान पहुंचा। बाकारूमा रेंज के ससकोबा गांव में नरेंद्र का कच्चा मकान हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें : PIB Raipur : गुजरात की प्रमुख विकास परियोजनाओं का अध्ययन करने रवाना हुआ PIB रायपुर का मीडिया दल

ग्रामीणों और वन अमले ने किया बचाव Elephant Attack

हाथियों के गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया। हालांकि हाथी देर रात तक गांव के आसपास बने रहे और बाद में वापस जंगल की ओर लौट गए। सुबह वन अमले ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का सर्वे शुरू किया।

जिले में 145 हाथियों की निगरानी

वन विभाग के अनुसार इन दिनों रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 145 हाथी अलग अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। इनमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 99 और रायगढ़ वन मंडल में 46 हाथी शामिल हैं। इन दलों में 46 नर, 71 मादा और 28 शावक हैं। सबसे अधिक हाथी धरमजयगढ़ के गेरसा, बाकारूमा रेंज के ससकोबा बीट, बोरो रेंज के खम्हार उत्तर और रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया पश्चिम क्षेत्र में मौजूद हैं।

ख़बरें और भी हैं : Eco Tourism : बाइक से जंगल पहुंचीं महिलाओं ने दिया खास संदेश, देवधारा में किया ऐसा काम जिसने सबका ध्यान खींचा

ड्रोन से रखी जा रही निगरानी

धरमजयगढ़ के डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर (Elephant Attack) रखी जा रही है। उनकी निगरानी के लिए ड्रोन का भी उपयोग किया जा रहा है। प्रभावित गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। जंगल से लगे इलाकों में रहने वाले लोगों को रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Drug Smuggling Busted: तरबूज की आड़ में 1.12 करोड़ का गांजा, पुलिस ने 6 तस्करों को दबोचा
Vishnu Deo Sai Financial Help : मुख्यमंत्री जनदर्शन में संवेदनशील पहल, लकवाग्रस्त महिला को मिला संबल, सीएम साय ने 5 लाख रुपये की सहायता को दी मंजूरी
मुझे गद्दार कह लें, हजार बार कह लें, भारतीय ड्रोन से बेशुमार शहादतें हुई, जश्न में डूबी पाकिस्तानी अवाम को पत्रकारों ने झकझोरा
प्लांट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम इलाके में अफरा-तफरी
रायपुर के प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को दी ऐसी धमकी कि ब्रेकअप बाद लड़की पहुंच गई थाना, लिखा दी रपट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Fasal Bima Yojana 
PM Fasal Bima Yojana  : 31 तक कराएं फसल बीमा, धान समेत 10 खरीफ फसलें योजना में शामिल

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : खरीफ मौसम 2026…

Takhatpur Murder Case
Takhatpur Murder Case : शराब के नशे में विवाद के बाद पिता ने बेटे को डंडे से पीटकर मार डाला

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : बिलासपुर जिले के…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : महिला की हत्या का खुलासा, लालच देकर ले गए थे सुनसान जगह, 2 गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : दुर्ग जिले के…

BJP Absence Controversy
BJP Absence Controversy : सांसद-विधायक के कार्यक्रम से भाजपा पदाधिकारी गायब

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : नंदिनी अहिवारा नगर…

Fake Caste Certificate Complaint
Fake Caste Certificate Complaint : देवनगर उप तहसील में प्रमाण-पत्रों पर सवाल, कांग्रेस ने जांच की मांग की

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : सूरजपुर जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?