सीजी भास्कर, 21 जुलाई। दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में गरियाबंद जिले के मैनपुर तहसील मुख्यालय में छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। बारिश के बीच निकली इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। (Education Reform Protest)
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए लोकतांत्रिक आंदोलनों के पक्ष में अपनी बात रखी। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
यह भी पढ़ें : College Result : परिणाम में गड़बड़ी से भड़के छात्र, हाईवे पर उतरे, घंटों तक लगा रहा जाम

प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन : Education Reform Protest
रैली के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम मैनपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश के छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।
बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ उत्साह
बारिश के बावजूद प्रदर्शन में शामिल लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। रैली (Education Reform Protest) के दौरान छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी मांगें जोरदार तरीके से रखीं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।
यह भी पढ़ें : Raipur Hunger Strike : सोनम वांगचुक के समर्थन में छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
ख़बरें और भी हैं : NSUI protests over NEET paper leak : पुलिस लाठीचार्ज पर भड़के दीपक बैज; जांच की मांग



