CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Murder Case : हत्याकांड में 11 दिन बाद पोस्टमॉर्टम, खत्म हुआ धरना

Bilaspur Murder Case : हत्याकांड में 11 दिन बाद पोस्टमॉर्टम, खत्म हुआ धरना

By Newsdesk Admin
24/07/2026
Share
Bilaspur Murder Case
Bilaspur Murder Case

सीजी भास्कर, 24 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार नरेंद्र खांडे की हत्या के 11 दिन बाद बुधवार को उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया। (Bilaspur Murder Case)

Contents
  • 12 जुलाई की रात हुई थी हत्या : Bilaspur Murder Case
  • धरने के दौरान पत्नी की तबीयत बिगड़ी
  • 11.50 लाख के मुआवजे पर बनी सहमति : Bilaspur Murder Case
  • 3 आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

चौकीदार के रिश्तेदार मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर लगातार धरने पर बैठे थे। मंगलवार रात प्रशासन के साथ हुई बातचीत के बाद धरना समाप्त हुआ। प्रशासन ने अलग-अलग मदों से कुल 11.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और बेटे को संविदा या कलेक्टर दर पर नौकरी देने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें :Security Guard Murder : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, चार बाल अपचारी फरार

 

12 जुलाई की रात हुई थी हत्या : Bilaspur Murder Case

सरकंडा के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण विशेष गृह में 12 जुलाई की रात चार अपचारी बालक चौकीदार नरेंद्र खांडे की हत्या कर फरार हो गए थे। घटना के बाद परिजन और समाज के लोग धरने पर बैठ गए।

उनकी मांग थी कि परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजा, पत्नी को 15 हजार रुपए मासिक पेंशन, बेटे को नौकरी और बेटी की पढ़ाई, शादी का खर्च प्रशासन उठाए।

यह भी पढ़ें : Ambikapur Bal Samprekshan Grih : बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 13 अपचारी बालकों में से 2 मिले, 11 अब भी फरार

Bilaspur Murder Case
Bilaspur Murder Case : हत्याकांड में 11 दिन बाद पोस्टमॉर्टम, खत्म हुआ धरना

 

धरने के दौरान पत्नी की तबीयत बिगड़ी

धरने के आठवें दिन नरेंद्र खांडे की पत्नी सीमा खांडे की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद समाज के लोगों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

इस बीच पुलिस ने चार फरार अपचारी बालकों में से तीन को पकड़ लिया, जबकि प्रशासन लगातार परिजनों को समझाने में जुटा रहा।

यह भी पढ़ें : Juvenile Escape: बाथरूम का रोशनदान तोड़कर बाल सुधार गृह से 4 किशोर फरार

 

11.50 लाख के मुआवजे पर बनी सहमति : Bilaspur Murder Case

शुरुआत में समाज के लोग 35 लाख रुपए मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार समझाइश के बाद 11 लाख 50 हजार रुपए के मुआवजे पर सहमति बन गई।

सहमति के तहत बेटी की शादी के लिए 5 लाख रुपए, स्वेच्छा अनुदान से 5 लाख रुपए, महिला-बाल विकास विभाग की ओर से 1 लाख रुपए और रेड क्रॉस से 50 हजार रुपए देने की घोषणा की गई।

इसके अलावा परिवार के भरण-पोषण के लिए मृतक के बेटे को संविदा या कलेक्टर दर पर नौकरी देने का भी प्रशासन ने आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें :Juveniles Escape from Observation Home : बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर 11 नाबालिग फरार

 

3 आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

हत्या के बाद फरार चार अपचारी बालकों में से तीन को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। चौथा आरोपी अभी फरार है। वह कटघोरा में अपने साथियों से अलग होकर चौकीदार की बाइक लेकर भाग गया था।

पुलिस को उसके रायगढ़ में होने की सूचना मिली थी, लेकिन तलाश के लिए भेजी गई एसीसीयू टीम खाली हाथ लौट आई। बुधवार को आरोपी द्वारा ले जाई गई बाइक अनूपपुर से बरामद कर ली गई।

पुलिस ने एक आरोपी को प्रयागराज से पकड़ा, दूसरे को पटना के एक निजी अस्पताल में गार्ड की नौकरी करते हुए गिरफ्तार किया, जबकि तीसरे को उसके परिजनों की निशानदेही पर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। उसे लेकर पुलिस टीम बिलासपुर पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें : Bhilai Crime News: कैरम सेंटर में हत्या के प्रयास मामले में 6 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार

 

ख़बरें और भी हैं : Crime News: 11वीं की छात्रा से सोशल मीडिया पर की दोस्ती फिर किया दुष्‍कर्म, आरोपित भी नाबालिग

Raipur Bar License Cancellation: रायपुर में 7 बार और 7 रेस्टॉरेंट्स पर गिरी गाज, एसएसपी ने लिखा पत्र
Tehsildar Transfer : गरियाबंद में राजस्व व्यवस्था की नई बिसात, पांच तहसीलदारों की अदला-बदली
Maoist Couple Arrest Raipur : राजधानी में बड़ा खुलासा, इलाज के बहाने किराए पर लिया था मकान
Drug Free Youth Campaign : मंत्री ओपी चौधरी ने धमतरी में दिलाई नशामुक्ति की शपथ 
Chhattisgarh Paper Leak : पेपर लीक कांड पर ‘सियासी संग्राम’, विकास उपाध्याय का हमला— “भाजपा नेताओं के संरक्षण में लीक हुआ हिंदी का पर्चा”; आत्मानंद स्कूल और आयुष्मान योजना पर भी घेरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?