CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Weather : छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कोरबा में आकाशीय बिजली से 3 किसानों की मौत, नाले में बही कार से दंपती लापता

CG Weather : छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कोरबा में आकाशीय बिजली से 3 किसानों की मौत, नाले में बही कार से दंपती लापता

By Newsdesk Admin
27/07/2026
Share
CG Weather
CG Weather

सीजी भास्कर, 27 जुलाई। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय (CG Weather) हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के असर से अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने गरज-चमक, तेज बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से दर्दनाक हादसों की खबरें भी सामने आई हैं।

Contents
  • चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी CG Weather
  • नाले में गिरी कार, पूर्व सरपंच दंपती लापता
  • कोरबा में आकाशीय बिजली से तीन किसानों की मौत CG Weather
  • प्रदेश में सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश
  • रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार CG Weather
  • मौसम विभाग की सलाह

सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर उफनते नाले में एक कार बह गई, जिसमें पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी लापता हो गए। वहीं कोरबा जिले में खेत में काम कर रहे तीन किसानों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी CG Weather

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के प्रभाव से अगले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहेगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है इसके अलावा कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

नाले में गिरी कार, पूर्व सरपंच दंपती लापता

सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर रविवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर लाट नाले में गिर गई। हादसे में घोटलाबड़े के पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी तेज बहाव में बह गए। देर रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने तलाश अभियान शुरू किया है, जिसे मौसम अनुकूल होने पर आगे भी जारी रखा जाएगा।

कोरबा में आकाशीय बिजली से तीन किसानों की मौत CG Weather

कोरबा जिले में खेत में काम कर रहे तीन किसानों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे जाने से बचें तथा मौसम साफ होने तक सुरक्षित स्थान पर रहें।

प्रदेश में सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस मानसून सीजन में अब तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से 19 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, जिसे सामान्य श्रेणी में माना गया है।

रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार CG Weather

राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने और एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पेंड्रा रोड में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज (CG Weather) किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश, आकाशीय बिजली और उफनते नदी-नालों के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। यदि यात्रा जरूरी हो तो मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही घर से निकलें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

नशे की लत ने बनाया चोर: B-फार्मेसी छात्र ने घर से ही उड़ाए जेवर, 2 गिरफ्तार
Truck Drivers Strike खत्म — 7 नवंबर को शासन से होगी अहम बातचीत, ड्राइवरों ने जताई उम्मीद
Indravati Tiger Poaching Case : कैमरे में कैद हुए 12 बाघ, लोकेशन लीक होने के बाद 3 का हुआ था शिकार
Heavy Vehicle Ban : भखारा मार्ग पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, सुबह 6 से रात 10 बजे तक रोक
Harish Duhan WCL Additional Charge: एसईसीएल प्रमुख को मिली वेस्टर्न कोलफील्ड्स की अतिरिक्त जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?