CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CBI Loan Scam FIR : 11.38 करोड़ के लोन घोटाले में CBI की FIR

CBI Loan Scam FIR : 11.38 करोड़ के लोन घोटाले में CBI की FIR

By Newsdesk Admin
28/07/2026
Share
CBI Loan Scam FIR
CBI Loan Scam FIR

सीजी भास्कर, 28 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में राजकुमार सराफ के मकान में शनिवार शाम से रविवार शाम तक कार्रवाई हुई। शुरुआत में इसे ED की रेड से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन FIR कॉपी के अनुसार यह कार्रवाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से की गई है। इसके अलावा IT ने भी मामले में कार्रवाई की है। (CBI Loan Scam FIR)

Contents
  • 7 मई को बैंक ने की शिकायत : CBI Loan Scam FIR
  • 15 करोड़ की एक्सपोर्ट पैकिंग क्रेडिट सुविधा ली
  • सिस्टर कंसर्न के जरिए रकम घुमाने का आरोप : CBI Loan Scam FIR
  • 12 अक्टूबर 2024 को खाता हुआ NPA
  • इन पर दर्ज हुई FIR : CBI Loan Scam FIR

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने करीब 11.38 करोड़ के बैंक लोन घोटाले के मामले में धमतरी केपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, उसके डायरेक्टरों, गारंटर, अज्ञात बैंक अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

यह भी पढ़ें :CBI को मिली बड़ी जिम्मेदारी: 570 करोड़ रुपये के कोल लेवी घोटाले की जांच अब केंद्रीय एजेंसी करेगी

आरोप है कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से बैंक को धोखा देकर लोन की राशि का गलत इस्तेमाल किया। इसके साथ ही बैंक को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया। साफ शब्दों में कहे तो सभी पर कैश क्रेडिट से पैकिंग क्रेडिट चुकाने का आरोप है।

धमतरी केपेक्स प्राइवेट लिमिटेड बॉक्साइट की बिक्री और निर्यात का कारोबार करती थी। कंपनी से जुड़ी KSR इंफ्रा और केपेक्स 2 एंटरप्राइजेज नाम की दो अन्य फर्में भी संचालित की जा रही थीं। इसी कारोबार के लिए कंपनी ने बैंक से लोन लिया था।

यह भी पढ़ें :Iron Theft BSP : बीएसपी में कथित लोहा चोरी पर विधानसभा तक पहुंची लड़ाई, विधायक रिकेश सेन ने सीबीआई जांच की मांग की

7 मई को बैंक ने की शिकायत : CBI Loan Scam FIR

CBI की FIR के अनुसार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रीजनल ऑफिस रायपुर के डिप्टी जनरल मैनेजर और रीजनल हेड रणधीर कुमार ने 7 मई 2026 को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया कि कंपनी और उसके जिम्मेदार लोगों ने बैंक से मिली क्रेडिट सुविधा का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की।

यह भी पढ़ें :5 लाख रुपए की मांगी रिश्वत, 3 लाख में तय हुआ सौदा, CBI ने 2 पुलिसकर्मी को रंगे हाथ पकड़ा

CBI Loan Scam FIR
CBI Loan Scam FIR : 11.38 करोड़ के लोन घोटाले में CBI की FIR

15 करोड़ की एक्सपोर्ट पैकिंग क्रेडिट सुविधा ली

जांच में सामने आया कि 19 अप्रैल 2023 को कंपनी को 15 करोड़ रुपए की एक्सपोर्ट पैकिंग क्रेडिट (EPC) सुविधा मंजूर हुई थी। इसमें 5 करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट (CC) सीमा और 7.50 करोड़ रुपए की लेटर ऑफ क्रेडिट (LC) सीमा शामिल थी।

यह भी पढ़ें :Arrested Mehul Choksi : PNB को ₹13,500 करोड़ की चपत लगाने वाला मेहुल चोकसी गिरफ्तार…₹2500 करोड़ की संपत्ति की जा चुकी है जब्त…

सिस्टर कंसर्न के जरिए रकम घुमाने का आरोप : CBI Loan Scam FIR

CBI के अनुसार, कंपनी ने लोन की रकम को सीधे कारोबार में लगाने के बजाय अपनी सहयोगी फर्मों भारत मल्टी ट्रेड, क्रिस एंटरप्राइजेज और राधे कृष्णा एंटरप्राइजेज के खातों में ट्रांसफर किया।

जांच में यह भी सामने आया कि भारत मल्टी ट्रेड के मालिक संतोष कुमार रमानी, कंपनी की सहयोगी फर्म केपेक्स 2 एंटरप्राइजेज से जुड़े हैं। क्रिस एंटरप्राइजेज के मालिक कृतार्थ सोनी, कंपनी के गारंटर कुशल सोनी के भाई हैं।

यह भी पढ़ें :

CBI का आरोप है कि कंपनी ने कैश क्रेडिट खाते से निकाली गई रकम को अलग-अलग फर्मों के जरिए घुमाकर उसी दिन पैकिंग क्रेडिट खाते में जमा कराया। इससे ऐसा दिखाया गया कि पैकिंग क्रेडिट का भुगतान किया गया है।

यह भी पढ़ें :CGST Bribery Case : रिश्वतखोरी में सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर समेत पांच गिरफ्तार

12 अक्टूबर 2024 को खाता हुआ NPA

बैंक के अनुसार, कंपनी समय पर लोन नहीं चुका सकी। इसके बाद 12 अक्टूबर 2024 को लोन खाता NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) घोषित कर दिया गया। 31 जनवरी 2026 तक बैंक का 11.38 करोड़ रुपए बकाया था।

यह भी पढ़ें :

इन पर दर्ज हुई FIR : CBI Loan Scam FIR

CBI ने इस मामले में धमतरी केपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, कंपनी की डायरेक्टर राजलक्ष्मी सराफ, अभिषेक गुप्ता, गारंटर कुशल सोनी, अज्ञात बैंक अधिकारियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया है।

आरोपियों के खिलाफआपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक न्यासभंग, लेखा में हेराफेरी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और धारा 13(2) सहपठित 13(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें :CG Trader Murder Case : सराफा कारोबारी की बेटी का फूटा गुस्सा, बोली- पिता के कातिलों को समाज में रहने का हक नहीं, पुलिस तत्काल करे उनका एनकाउंटर”

CBI का कहना है कि शुरुआती जांच में बैंक के साथ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और लोन राशि के दुरुपयोग के पर्याप्त आधार मिले हैं। अब मामले में सभी वित्तीय लेन-देन, संबंधित कंपनियों, बैंक अधिकारियों और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें :Bharatmala Scam Investigation : भारतमाला मुआवजा घोटाला…! पेश होगा 10 हजार पन्नों का चालान, दो SDM समेत 12 आरोपित

SIR Voter List Problem : एसआईआर में नई परेशानी, दस्तावेजों के अभाव में लौटाए जा रहे मतदाता
कोटा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम, आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा
Dial 112 Rapid Response Test : 5 मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस टीम
भिलाई सब्जी मंडी में लूट : रूपये नहीं दिया तो मारपीट कर जेब से निकाल भागा आरोपी, FIR दर्ज
महिला आरक्षण बिल पर विरोध तेज, प्रदेशभर में आज से भाजपा के जनआक्रोश महिला सम्मेलन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?