CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Cash Theft : कारोबारी की कार का शीशा तोड़ 4.90 लाख की चोरी

Durg Cash Theft : कारोबारी की कार का शीशा तोड़ 4.90 लाख की चोरी

By Newsdesk Admin
29/07/2026
Share
Durg Cash Theft
Durg Cash Theft

सीजी भास्कर, 29 जुलाई। दुर्ग में दिनदहाड़े एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। बदमाश कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Durg Cash Theft)

Contents
  • कार का शीशा तोड़कर ₹4.90 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश : Durg Cash Theft
  • CCTV में संदिग्ध बाइक सवार कैद
  • कारोबारी का घर से पीछा किए जाने की आशंका : Durg Cash Theft

शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपी कारोबारी का घर से ही पीछा कर रहा था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध बाइक सवार भी दिखाई दिया है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें : Raipur Theft : रायपुर में कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी, 12 दिन पहले रखा कुक निकला मास्टरमाइंड

कार का शीशा तोड़कर ₹4.90 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश : Durg Cash Theft

पुलिस के अनुसार, मुक्त नगर निवासी प्रमोद महेश्वरी की कोडहा में ‘देव एग्रो इंडस्ट्रीज’ नाम से फैक्ट्री है। मंगलवार सुबह वह 4.90 लाख रुपए लेकर अपनी स्विफ्ट कार से घर से निकले थे। नकदी एक काले रंग के बैग में रखी थी, जिस पर ‘जयश्री साल्वेंट्स’ लिखा हुआ था। यह राशि उन्हें एक पार्टी को भुगतान के लिए पहुंचानी थी।

सुबह करीब 9 बजे उन्होंने पोटिया रोड स्थित उत्सव शोरूम के सामने कार पार्क कर लॉक कर दी और दूसरी बाइक से दुर्ग के नया पारा स्थित एक परिचित की दुकान चले गए। वहां से इंदिरा मार्केट में चाय पीने के बाद जब लौटने वाले थे, तभी उत्सव शोरूम के संचालक का फोन आया। उन्होंने बताया कि कार का बाईं ओर का अगला शीशा टूटा हुआ है।

यह भी पढ़ें : Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Durg Cash Theft
Durg Cash Theft : कारोबारी की कार का शीशा तोड़ 4.90 लाख की चोरी

CCTV में संदिग्ध बाइक सवार कैद

मौके पर पहुंचने पर प्रमोद महेश्वरी ने देखा कि कार में रखा नकदी से भरा बैग गायब था। सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार कैमरे में नजर आया है, जिसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : BSP Scrap Theft : बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में जीएम-एजीएम गिरफ्तार, 3.22 करोड़ की संपत्ति जब्त

कारोबारी का घर से पीछा किए जाने की आशंका : Durg Cash Theft

पुलिस का मानना है कि आरोपियों को कारोबारी के पास बड़ी रकम होने की पहले से जानकारी थी। इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने घर से ही उनका पीछा किया और सुनसान मौका मिलते ही कार का शीशा तोड़कर नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : Jewellery Robbery in Bilaspur: UP के मिर्जापुर से 4 संदिग्ध हिरासत में, सराफा लूट केस में बड़ा ब्रेकथ्रू

Kidnapping Case Raigarh : दिनदहाड़े उठा ले गए युवक को, गांव के बाहर बेरहमी से पीटा, मोबाइल लूटकर छोड़ गए – पुलिस ने दबोचे आरोपी
Saraipali Solar Plant Protest : जंगलबेड़ा में गोदावरी सोलर प्लांट का विरोध, पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर हुई झूमाझटकी
Municipal Corporation Meeting : नगर निगम की तीन बैठकों के बाद भी शहर की समस्याएं जस की तस
Balodabazar Pension Camp : 27 जनवरी को लगेगा पेंशन-वेतन निर्धारण निराकरण शिविर, लंबित मामलों को मिलेगी राहत
CG News : तेज रफ्तार पिकअप पलटी, छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत, डेढ़ दर्जन घायल पहुंचाए गए अस्पताल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

Congress National Secretary
Congress National Secretary : सिंहदेव का बड़ा बयान- चुनाव में युवाओं को मिलेगा मौका, 50 से कम उम्र वालों को ज्यादा टिकट

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?