CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Monsoon Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले दो दिन भारी वर्षा का अलर्ट

Chhattisgarh Monsoon Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले दो दिन भारी वर्षा का अलर्ट

By Newsdesk Admin
29/07/2026
Share
Chhattisgarh Monsoon Update
Chhattisgarh Monsoon Update

सीजी भास्कर, 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में औसतन 25 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत का 125 प्रतिशत है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने से सीजन की कुल वर्षा का आंकड़ा भी सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। (Chhattisgarh Monsoon Update)

Contents
  • बंगाल की खाड़ी के गहरे अवदाब का दिखा असर : Chhattisgarh Monsoon Update
  • आकाशीय बिजली की घटनाओं में कई लोगों की मौत और घायल
  • मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की : Chhattisgarh Monsoon Update

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश जारी रहने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें :Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

 

बंगाल की खाड़ी के गहरे अवदाब का दिखा असर : Chhattisgarh Monsoon Update

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट के आसपास बने गहरे अवदाब के प्रभाव से प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज हुआ है। 1 जून से 28 जुलाई तक राज्य में 437.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस अवधि का सामान्य औसत 531.8 मिमी है। यानी अब प्रदेश में बारिश सामान्य से केवल 18 प्रतिशत कम रह गई है।

बीते 24 घंटों में सबसे अधिक 110 मिमी बारिश चांपा में दर्ज की गई। प्रदेश के 312 मौसम केंद्रों में से अधिकांश में वर्षा रिकॉर्ड हुई। इनमें 262 केंद्रों पर 20 से 50 मिमी तक बारिश हुई, जबकि 50 केंद्रों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें :Chhattisgarh monsoon update : फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Monsoon Update
Chhattisgarh Monsoon Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले दो दिन भारी वर्षा का अलर्ट 

 

आकाशीय बिजली की घटनाओं में कई लोगों की मौत और घायल

बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी जानलेवा साबित हुई। एमसीबी जिले के खड़गवां विकासखंड में बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य झुलस गए। सूरजपुर जिले के नमदगीरी गांव में बिजली गिरने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में धान रोपाई के दौरान बिजली गिरने से एक महिला की जान चली गई, जबकि छह अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें :Airport Navigation System Fails : आकाशीय बिजली ने मचाई अफरा-तफरी, रायपुर एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम आज भी फेल

 

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की : Chhattisgarh Monsoon Update

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश पर सक्रिय मजबूत मौसम प्रणाली के कारण अगले दो दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और विशेष रूप से आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :Chhattisgarh Monsoon : मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ को किया कवर, सरगुजा में आकाशीय बिजली से 3 की मौत

Jhiram Ghati Verdict : 11 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की घड़ी, 31 अगस्त को आएगा निर्णय
Jewellery Robbery in Bilaspur: UP के मिर्जापुर से 4 संदिग्ध हिरासत में, सराफा लूट केस में बड़ा ब्रेकथ्रू
Durg संभाग : बैंक एकाउंट 5 हजार महीना किराये पर साइबर ठगों को दे दिए, पुलिस ने फिलहाल 9 एकाउंट होल्डर्स को किया गिरफ्तार
Raipur Job Placement Camp 2026: राजधानी रायपुर में 5 दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव शुरू, 500+ पदों पर सीधी भर्ती
Big Breaking : “भूपेश बघेल बौखलाहट में दे रहे उल जुलूल बयान, भिलाईयंस माफ नहीं करेंगे” – रिकेश सेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

Congress National Secretary
Congress National Secretary : सिंहदेव का बड़ा बयान- चुनाव में युवाओं को मिलेगा मौका, 50 से कम उम्र वालों को ज्यादा टिकट

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?