CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Divyang Loan Scheme : दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार, आसान ऋण, ट्रेनिंग और बाजार की गारंटी

Divyang Loan Scheme : दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार, आसान ऋण, ट्रेनिंग और बाजार की गारंटी

By Newsdesk Admin
30/07/2026
Share
Divyang Loan Scheme : दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार, आसान ऋण, ट्रेनिंग और बाजार की गारंटी
Divyang Loan Scheme : दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार, आसान ऋण, ट्रेनिंग और बाजार की गारंटी

सीजी भास्कर, 30 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर (Divyang Loan Scheme) बनाने के लिए लगातार नई पहल कर रही है। इसी कड़ी में दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को आसान ऋण, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। जगदलपुर में आयोजित बैठक में निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

Contents
  • समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राही सम्मानित
  • कम ब्याज दर पर मिलेगा लाखों रुपये तक का लोन
  • ट्रेनिंग के साथ डिजिटल मार्केटिंग की भी मिलेगी जानकारी
    • दिव्यांग उत्पादों की बिक्री के लिए तैयार होंगे आउटलेट
    • प्रशासन देगा हरसंभव सहयोग Divyang Loan Scheme

यह भी पढ़ें : Industrial Park : छत्तीसगढ़ में बनेंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, रोजगार और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

 

समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राही सम्मानित

कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में आयोजित विशेष बैठक (Divyang Loan Scheme) में शासन की योजनाओं से लाभ लेकर सफल व्यवसाय करने वाले और समय पर ऋण की किस्त जमा करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान नए व्यवसाय शुरू करने की इच्छा रखने वाले दिव्यांगजनों से चर्चा कर उनकी जरूरतों और योजनाओं की जानकारी ली गई।

यह भी पढ़ें : Inter Level Vacancy 2026 : 12वीं पास के लिए 326 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन

कम ब्याज दर पर मिलेगा लाखों रुपये तक का लोन

दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने बताया कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों को बेहद रियायती दरों पर ऋण उपलब्ध करा रही है। योजना के तहत 50 हजार रुपये तक का ऋण 5 प्रतिशत ब्याज दर पर, 5 लाख रुपये तक का लोन 6 प्रतिशत ब्याज दर पर और 10 लाख रुपये तक का ऋण 7 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जा रहा है। जरूरत के अनुसार 50 लाख रुपये तक की ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें : Bhilai Murder Case : पुराने विवाद में पेचकस से हमला, युवक की मौत

उन्होंने बताया कि समय पर ऋण की किस्त जमा करने वाले हितग्राहियों को 25 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही किस्त भुगतान को आसान बनाने के लिए प्रतिदिन 100 रुपये जैसी दैनिक भुगतान व्यवस्था भी शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें : Medicinal Farming  : औषधीय खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर

ट्रेनिंग के साथ डिजिटल मार्केटिंग की भी मिलेगी जानकारी

निगम के प्रबंध संचालक पंकज वर्मा ने कहा कि केवल आर्थिक सहायता देना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि दिव्यांगजनों को सफल उद्यमी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए 5 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Mahanadi Aarti : गुरु पूर्णिमा पर महानदी उद्गम में गूंजे वैदिक मंत्र, भव्य आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

इस प्रशिक्षण में उत्पाद निर्माण (Divyang Loan Scheme) के साथ डिजिटल मार्केटिंग, वित्तीय प्रबंधन और खातों के रखरखाव की जानकारी दी जाएगी। व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सुमित कपड़ा बाजार और शुभम मार्ट जैसी संस्थाओं के साथ एमओयू किया गया है, जिससे किराना, कपड़ा, जूते और लॉन्ड्री जैसे व्यवसायों में सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Bike Theft : होटल के सामने से गायब हुई मोटरसाइकिल का खुलासा, शातिर चोर तक ऐसे पहुंची पुलिस

दिव्यांग उत्पादों की बिक्री के लिए तैयार होंगे आउटलेट

दिव्यांगजनों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए रायपुर में विशेष शोरूम और आउटलेट तैयार किए जा रहे हैं। इससे दिव्यांग उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध हो सकेगा।

यह भी पढ़ें : CGPSC Scam : पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी आज कोर्ट में पेश, ED दोबारा रिमांड मांग सकती है

प्रशासन देगा हरसंभव सहयोग Divyang Loan Scheme

अपर कलेक्टर सीपी बघेल ने कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगजनों से जुड़े आवेदनों का जल्द निराकरण कर रहा है और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव सहायता करेगा। बैठक में समाज कल्याण विभाग की उप संचालक सुचेता लकड़ा सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में दृष्टिबाधित और अन्य दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार किए गए हर्बल साबुन, मालाएं और क्राफ्ट्स की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसकी अतिथियों ने सराहना की।

यह भी पढ़ें : रामायण के ट्रेलर में भगवान विष्णु के किरदार पर सस्पेंस, फैंस लगा रहे अलग-अलग कयास

 

छत्तीसगढ़ के पत्रकार के परिवार की नृशंस हत्या, ट्रिपल मर्डर से दहला इलाका, जमीन विवाद को लेकर वारदात को दिया अंजाम
रिलायंस डिजिटल में बड़ी चोरी: बांस के सहारे ऊपर चढ़कर चोर ले भागे 11 लाख के आईफोन
PMGSY Road Renovation : 84 करोड़ की लागत से होगी ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, पीएमजीएसवाई के तहत निविदा जारी
Animesh Kujur National Record: छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजुर ने 200 मीटर रेस में रचा इतिहास, 20.63 सेकेंड में मीट रिकॉर्ड
Enumerator Suspended : राष्ट्रीय महत्व के कार्य में उदासीनता पड़ी भारी, दो प्रगणक निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?