CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Health Alert Group : हर गांव में बनेगा 10 सदस्यीय हेल्थ अलर्ट ग्रुप

Health Alert Group : हर गांव में बनेगा 10 सदस्यीय हेल्थ अलर्ट ग्रुप

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share
Health Alert Group : हर गांव में बनेगा 10 सदस्यीय हेल्थ अलर्ट ग्रुप
Health Alert Group : हर गांव में बनेगा 10 सदस्यीय हेल्थ अलर्ट ग्रुप

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : बिलासपुर में स्वास्थ्य सेवाओं (Health Alert Group ) की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फील्ड स्तर पर सक्रिय होकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के कम पंजीयन, कुष्ठ उन्मूलन अभियान की धीमी प्रगति और कमजोर मॉनिटरिंग पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पात्र गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन, संस्थागत प्रसव और बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Contents
  • हर गांव में बनेगा 10 सदस्यीय हेल्थ अलर्ट ग्रुप
  • मलेरिया, टीबी और कुष्ठ उन्मूलन अभियान पर विशेष फोकस
  • जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, डॉक्टरों को चेतावनी
  • ओपीडी से ऑपरेशन थिएटर तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मरीजों की संख्या पर जताई चिंता

यह भी पढ़ें : CG Quarterly Half-Yearly Exam 2026 : पहली से 12वीं तक तिमाही और छमाही परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानिए कब से होंगी परीक्षाएं

हर गांव में बनेगा 10 सदस्यीय हेल्थ अलर्ट ग्रुप

बारिश के मौसम में मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों (Health Alert Group ) की रोकथाम के लिए प्रत्येक गांव में 10 सदस्यीय हेल्थ अलर्ट ग्रुप (Health Alert Group) बनाया जाएगा। इस समूह में सरपंच, पंच, शिक्षक, मितानिन और जागरूक नागरिकों को शामिल किया जाएगा। निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी बीमारी की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच और उपचार शुरू करे।

यह भी पढ़ें : Smart Prepaid Meter : सरकारी बिजली कनेक्शनों पर आज से लागू होगी प्री-पेड व्यवस्था

मलेरिया, टीबी और कुष्ठ उन्मूलन अभियान पर विशेष फोकस

कलेक्टर ने हेल्थ अलर्ट ग्रुप (Health Alert Group) के माध्यम से मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में रैपिड टेस्ट बढ़ाने, मोबाइल मेडिकल यूनिट की नियमित विजिट, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक निक्षय मित्र जोड़ने और स्वास्थ्य योजनाओं की ऑनलाइन एंट्री समय पर करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें : CM Vishnu Deo Sai Raipur Return  : 3 दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद आज रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 

जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, डॉक्टरों को चेतावनी

बैठक के बाद कलेक्टर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुबह निर्धारित समय तक कई चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जवाब-तलब किया और भविष्य में समय पर उपस्थित रहने की चेतावनी दी। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सरकारी अस्पतालों में संसाधनों की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उनका बेहतर उपयोग कर मरीजों का भरोसा जीतने की है।

यह भी पढ़ें : Raipur Robbery Case : दिनदहाड़े लूट का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

ओपीडी से ऑपरेशन थिएटर तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान ओपीडी, विभिन्न वार्ड, डायलिसिस यूनिट, धनवंतरी मेडिकल स्टोर, नशा मुक्ति केंद्र, जिला पुनर्वास केंद्र, अस्पताल किचन और निर्माणाधीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया गया। डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें : Bhilai Chain Snatching : 14 मिनट के भीतर दो वारदात, चेन स्नेचरों का आतंक

कम मरीजों की संख्या पर जताई चिंता

कलेक्टर ने जिला अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के बावजूद मरीजों की अपेक्षाकृत कम संख्या पर चिंता व्यक्त की। विशेष रूप से नेत्र रोग विभाग और दंत रोग विभाग में प्रतिदिन कम मरीज आने पर उन्होंने स्कूलों और महाविद्यालयों में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

इसके अलावा तखतपुर विकासखंड में गर्भवती महिलाओं के कम पंजीयन, कुष्ठ उन्मूलन अभियान की धीमी प्रगति और फील्ड मॉनिटरिंग में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें : DEO’s Notice to the Teacher : सोने की बाली गुम होने पर स्कूल में तंत्र-मंत्र!

 

 

बैडमिंटन खेलते हुए डॉक्टर को हार्ट अटैक, एक दिन पहले पोस्ट में लिखा था – ‘पुराने नहीं जाएंगे तो नए कहां से आएंगे’
Health Camp : शिविर में दिखा भावुक दृश्य, मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से लोगों को पहनाया नजर का चश्मा
अस्पताल-बंद स्कूलों के मुद्दे लेकर BSP पहुंचे MLA रिकेश, निदेशक प्रभारी से हुई सार्थक चर्चा
Euthanasia India News 2026 : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से चर्चा में हरीश राणा, जानिए क्वाड्रिप्लेजिया कैसे बना 13 साल की बेबसी की वजह
Free Ultrasound Pregnancy : मातृत्व सुरक्षा की मिसाल, जिले में 1667 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क सोनोग्राफी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचकर 24 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार

दूसरे की जमीन को अपना बताकर रजिस्ट्री कराने…

November 2026 Tax Deadlines : नवंबर में टैक्स से जुड़े ये 5 काम न भूलें, TDS से ITR तक नोट कर लें जरूरी तारीखें
November 2026 Tax Deadlines : नवंबर में टैक्स से जुड़े ये 5 काम न भूलें, TDS से ITR तक नोट कर लें जरूरी तारीखें

नवंबर 2026 में इनकम टैक्स (November 2026 Tax…

Jammul Case
Jammul Case : पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी को प्रताड़ित कर…

Voter List Controversy
Voter List Controversy : भूपेश के आरोपों पर विधायक रिकेश का पलटवार, बोले– हार के डर से भ्रम फैला रही कांग्रेस

भिलाई में आयोजित प्रेस वार्ता में लगाए गए…

Abhishek Sharma Run Chase : 200+ के लक्ष्य के सामने क्यों खामोश हो जाता है अभिषेक का बल्ला? 8 पारियों के आंकड़े चौंकाने वाले
Abhishek Sharma Run Chase : 200+ के लक्ष्य के सामने क्यों खामोश हो जाता है अभिषेक का बल्ला? 8 पारियों के आंकड़े चौंकाने वाले

टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?