सीजी भास्कर, 1 अगस्त : बिलासपुर जिले के मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे (Takhaptur CMO Car Accident) में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में शामिल स्कोडा कार पर सीएमओ लिखा हुआ था। पुलिस के अनुसार कार तखतपुर सीएमओ अमरेश सिंह की बताई जा रही है। मामले में सीएमओ कार हादसा की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से टूटी हुई नंबर प्लेट जब्त कर वाहन और चालक की पहचान की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Higher Education : नगरी कॉलेज को मिली 50 लाख की नई सौगात, अतिरिक्त कक्ष भवन का हुआ लोकार्पण, उच्च शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती
जन्मदिन पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा की ओर से पथरिया में जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में तखतपुर नगर पालिका के सीएमओ अमरेश सिंह अपने साथी के साथ शामिल होने पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे स्कोडा कार से तखतपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल को कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दो महिलाओं की मौत, युवक घायल
मोटरसाइकिल पर ग्राम मझगांव निवासी भुनेश्वर साहू (26), किरण बांसोड़ (36) और हेमलता साहू (39) सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों कई फीट दूर जा गिरे। हादसे में हेमलता साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल किरण बांसोड़ और भुनेश्वर साहू को पहले पथरिया अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को सिम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान किरण बांसोड़ ने दम तोड़ दिया। भुनेश्वर साहू का इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें : Raigarh Sex Racket : रायगढ़ में दो जगह चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार
टूटी नंबर प्लेट से जांच आगे बढ़ा रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही जरहागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो कार के आगे लगी सीएमओ लिखी नंबर प्लेट टूटी हुई मिली। पुलिस ने नंबर प्लेट को जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह साक्ष्य वाहन और चालक की पहचान में अहम भूमिका निभा सकता है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी कर रही है।
यह भी पढ़ें : Jewellery Mortgage Fraud Case : भिलाई में गिरवी के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार
तेज रफ्तार और लापरवाही का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय कार तेज रफ्तार में थी और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन, नंबर प्लेट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : AC Mechanic Theft Case : एसी मैकेनिक ने घर से चुराए डेढ़ लाख के जेवर, चोरी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार
दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे में हेमलता साहू और किरण बांसोड़ की मौत के बाद उनके परिवारों में मातम पसरा हुआ है। दोनों महिलाएं ग्राम मझगांव की रहने वाली थीं और परिचित भुनेश्वर साहू के साथ बाइक से जा रही थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को उचित सहायता देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें : Kushal Tandon : कुशाल टंडन ने जैद दरबार को किया किस, गौहर खान का रिएक्शन हुआ वायरल, बोलीं देखकर मजा आ गया



