CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Rain Alert : फ्रेंडशिप डे पर बाहर निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट!

Chhattisgarh Rain Alert : फ्रेंडशिप डे पर बाहर निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट!

By Newsdesk Admin
02/08/2026
Share
Approach Road Collapse : पहली ही बारिश में बह गई करोड़ों रुपये की एप्रोच सड़क
Approach Road Collapse : पहली ही बारिश में बह गई करोड़ों रुपये की एप्रोच सड़क

सीजी भास्कर, 02 अगस्त। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने रविवार को रायपुर समेत कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। ऐसे में फ्रेंडशिप डे पर घूमने-फिरने की योजना बना रहे लोगों को मौसम का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। (Chhattisgarh Rain Alert)

Contents
  • कई जिलों में हुई अच्छी बारिश : Chhattisgarh Rain Alert
  • मानसूनी सिस्टम सक्रिय, रायपुर में भी बारिश के आसार
  • ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी : Chhattisgarh Rain Alert

यह भी पढ़ें : Indian Weather : देश में फिर से बारिश बन सकती है आफत! मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

कई जिलों में हुई अच्छी बारिश : Chhattisgarh Rain Alert

बीते 24 घंटे के दौरान रामानुजनगर, लोरमी और अकलतरा में तीन-तीन सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं ओरछा, बेलतरा, भोपालपटनम, सीपत, बड़े बचेली, अजगरबहार और छोटेडोंगर सहित कई क्षेत्रों में दो-दो सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा भैरमगढ़, नारायणपुर, बलौदा, दरभा, बारसूर, कटघोरा, कोहकामेटा, तोकापाल, मस्तूरी और अंतागढ़ समेत कई इलाकों में एक-एक सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

यह भी पढ़ें : Monsoon Rain Alert : मानसून फिर दिखाएगा असर, 27 से 30 सितंबर तक कई राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert :फ्रेंडशिप डे पर बाहर निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट!

मानसूनी सिस्टम सक्रिय, रायपुर में भी बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सक्रिय मानसून द्रोणिका और अन्य मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं। राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Forecast : मानसून फिर दिखाएगा असर, अगले 96 घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी : Chhattisgarh Rain Alert

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

वहीं रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली और अन्य कई जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें : Seasonal Diseases Alert : मानसून में डेंगू-डायरिया का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Raipur Wedding Theft: सूट-बूट पहनकर शादी में पहुंचे ‘हैंडसम चोर’, मेहमानों संग खाया खाना और फिर उड़ाया पर्स
Western Disturbance India : फिर करवट लेने जा रहा मौसम, इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत
Naxal Surrender News : ऑपरेशन लाल आतंक के खात्मा का असर! बीजापुर-सुकमा के 17 खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान: पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश मीरानिया के परिजनों को 20 लाख की मदद..
Mahtari Vandan : लाखों महिलाओं के खातों में अचानक पहुंची रकम, अब किस बात को लेकर बढ़ी चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Duleep Trophy 2026 : RCB को चैंपियन बनाने वाला खिलाड़ी सेंट्रल जोन का करेगा कप्तानी
Duleep Trophy 2026 : RCB को चैंपियन बनाने वाला खिलाड़ी सेंट्रल जोन का करेगा कप्तानी

दिलीप ट्राफी (Duleep Trophy 2026) के लिए जोन…

Dramatic Protest : मंदिर चढ़ावा चंदा प्रोटेस्ट पर सियासी पारा चढ़ा, FIR को लेकर विपक्ष का सरकार पर निशाना
Dramatic Protest : मंदिर चढ़ावा चंदा प्रोटेस्ट पर सियासी पारा चढ़ा, FIR को लेकर विपक्ष का सरकार पर निशाना

संसदीय परिसर में विपक्ष के ड्रामा प्रदर्शन (Dramatic…

Drug Free Youth Campaign : मंत्री ओपी चौधरी ने धमतरी में दिलाई नशामुक्ति की शपथ 
Drug Free Youth Campaign : मंत्री ओपी चौधरी ने धमतरी में दिलाई नशामुक्ति की शपथ 

मराठा मंगल भवन में आयोजित नशामुक्त युवा–विकसित भारत…

Drug Free Campaign : हाई स्कूल सांकरा चिवर्री में छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
Drug Free Campaign : हाई स्कूल सांकरा चिवर्री में छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

हाई स्कूल सांकरा चिवर्री में शनिवार को नशा…

Congress Meeting : दीपक बैज से मिले आदिवासी कांग्रेस पदाधिकारी, संगठन को मजबूत करने पर मंथन
Congress Meeting : दीपक बैज से मिले आदिवासी कांग्रेस पदाधिकारी, संगठन को मजबूत करने पर मंथन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?