CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Map Bantaankan  : धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, 10 तहसीलदारों को नोटिस

Map Bantaankan  : धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, 10 तहसीलदारों को नोटिस

By Newsdesk Admin
04/08/2026
Share
Map Bantaankan  : धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, 10 तहसीलदारों को नोटिस
Map Bantaankan  : धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, 10 तहसीलदारों को नोटिस

सीजी भास्कर, 04 अगस्त :  रायगढ़ जिले में नक्शा बंटांकन (Map Bantaankan) कार्य की धीमी प्रगति पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कड़ा रुख अपनाया है। समय-सीमा की समीक्षा बैठक में उन्होंने जिले के सभी 10 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अगले एक सप्ताह में कार्यों में उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Cloth Shop Fire : कपड़े की दुकान में भीषण आग, 50 लाख से ज्यादा का सामान राख

एक सप्ताह में सुधार का अल्टीमेटम

बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों और लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि नक्शा बंटांकन के मामलों का समय पर निराकरण किया जाए और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को एक सप्ताह के भीतर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें :  School Bus Accident : स्कूल बस ने ली 3 साल के मासूम की जान, चालक गिरफ्तार

78.66% तक पहुंची प्रगति, फिर भी कई तहसीलें पीछे

समीक्षा में बताया गया कि 18 नवंबर 2025 तक जिले में नक्शा बंटांकन (Map Bantaankan) की प्रगति 73.64 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 78.66 प्रतिशत हो गई है। इस दौरान कुल 5.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 27 जुलाई से 3 अगस्त 2026 के बीच जिले में 1,008 नक्शों का बंटांकन किया गया। तहसीलवार समीक्षा में धरमजयगढ़, छाल, घरघोड़ा, मुकडेगा और तमनार की प्रगति संतोषजनक रही, जबकि रायगढ़, खरसिया और पुसौर की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई।

यह भी पढ़ें :  Fake Currency Scam : 45 करोड़ के नकली नोट का झांसा, कारोबारी से 1.13 करोड़ की ठगी 

लैलूंगा की रिपोर्ट सबसे खराब Map Bantaankan 

साप्ताहिक समीक्षा के अनुसार रायगढ़ तहसील में 258, घरघोड़ा में 206, पुसौर में 200, तमनार में 165, खरसिया में 62, छाल में 53, धरमजयगढ़ में 34, कापू में 28 और मुकडेगा में 26 नक्शों का बंटांकन किया गया। वहीं लैलूंगा तहसील की साप्ताहिक प्रगति -24 दर्ज की गई, जिसे कलेक्टर ने गंभीर लापरवाही माना।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली समीक्षा बैठक तक अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  BJP Post Controversy : भाजपा की पोस्ट पर बवाल, कंटेंट क्रिएटर ने उठाए सवाल

सावधान….‼️ इंटरनेट इस्तेमाल करने पर ऐसी एक ग़लत Link कर सकती है आपका बैंक एकाउंट खाली 🟢 आनलाईन फ्राड से बचने ऐसी कर लें फोन सैटिंग तो कभी नहीं होंगे “शिकार”
Bemetara Aman Dhruw Murder : नाचने के दौरान हुए विवाद में नाबालिग ने मारा था चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
Chhattisgarh Ration Card Scam: डुप्लीकेट आधार से चला राशन कार्ड घोटाला, नाबालिग और 110 साल से ज्यादा उम्र वालों के नाम पर उठ रहा था अनाज
छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन में बदलाव की दस्तक: नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Caste Certificate Inquiry : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मिली सुनवाई, एक दिन में 22 प्रकरणों की समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?