CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGPSC Paper Leak Case : पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

CGPSC Paper Leak Case : पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

By Newsdesk Admin
06/08/2026
Share
CGPSC Paper Leak Case : पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
CGPSC Paper Leak Case : पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2021 के बहुचर्चित पेपर लीक और भर्ती घोटाले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आयोग के पूर्व सचिव एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जीवन किशोर ध्रुव की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक करना बेहद गंभीर अपराध है, जिससे लाखों युवाओं के भविष्य और पूरी चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। (CGPSC Paper Leak Case)

Contents
  • हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • CBI जांच में मिले अहम साक्ष्य
  • बचाव पक्ष की दलीलें नहीं आईं काम
  • जांच जारी, अन्य आरोपियों  पर भी कार्रवाई

यह भी पढ़ें : Raipur Double Murder Case : रायपुर में दो हत्याकांडों का खुलासा, लिव-इन पार्टनर और प्रेमी गिरफ्तार

हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाएं केवल एक अपराध नहीं, बल्कि समाज और युवाओं के विश्वास पर सीधा आघात हैं। अदालत ने माना कि इस तरह के मामलों में आरोपी को राहत देने से गलत संदेश जा सकता है। इसी आधार पर पूर्व सचिव की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

यह भी पढ़ें : Kanker Bear Attack : कांकेर में भालू का खूनी हमला: भाई-बहन समेत 3 की मौत, 2 घायल

CBI जांच में मिले अहम साक्ष्य

मामले की जांच कर रही सीबीआई (CBI) के अनुसार, जीवन किशोर ध्रुव वर्ष 2020 से 2022 तक CGPSC के सचिव रहे। जांच एजेंसी का आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मुख्य परीक्षा के गोपनीय प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले अपने बेटे सुमित ध्रुव तक पहुंचाए।

सीबीआई ने भिलाई स्थित उनके आवास पर छापेमारी के दौरान मुख्य परीक्षा से जुड़े दस्तावेज, उत्तर-पुस्तिकियां और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त किए थे। जांच में सामने आया कि बरामद दस्तावेजों में दर्ज अधिकांश प्रश्न मुख्य परीक्षा में पूछे गए थे। एजेंसी का आरोप है कि इन्हीं प्रश्नों के आधार पर उनके बेटे का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ।

यह भी पढ़ें : Durg Grandmother Murder Case : सगी बहनों का बॉयफ्रेंड 2 साल बाद नागपुर से गिरफ्तार

बचाव पक्ष की दलीलें नहीं आईं काम

बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि आरोपी ने अपने बेटों के परीक्षा में शामिल होने की जानकारी पहले ही आयोग को दे दी थी और गोपनीय कार्यों से स्वयं को अलग कर लिया था। साथ ही यह भी कहा गया कि उनका नाम प्रारंभिक एफआईआर में नहीं था और वे लंबे समय से न्यायिक हिरासत में हैं।

हालांकि, सीबीआई ने इन दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी संवैधानिक जिम्मेदारी वाले पद पर रहते हुए परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने में विफल रहे तथा उनके खिलाफ पर्याप्त दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें : Thar Car Accident : जांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा, थार की टक्कर से भाई-बहन की मौत

जांच जारी, अन्य आरोपियों  पर भी कार्रवाई

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। सीबीआई का कहना है कि मामले की जांच जारी है और भर्ती घोटाले से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Raigarh Road Safety : पेड़ों पर लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में हादसे रोकने का अभियान

CG में प्रेम-प्रसंग, पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े, युवती के माथे पर सिंदूर और युवक था शादीशुदा – पुलिस कर रही जांच
Vande Mataram Mass Singing Raipur : रायपुर में पांच लाख विद्यार्थी गाएंगे वंदे मातरम्, हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा
DMF Development : करोड़ों के विकास कार्यों को मंजूरी, अस्पताल, ITI, स्कूल और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा बड़ा संबल
Automobile Sales Chhattisgarh Boom : छत्तीसगढ़ में नवरात्र में वाहनों की ऐसी बंपर खरीदारी कि 4 दिन में 400 करोड़ पार!
डायरिया से 1 की मौत, 4 गंभीर, CMHO ने कहा- ORS पाउडर शराब के साथ न पिएं, तो गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Peepal For People Campaign : 15 एकड़ में लगाएंगे 2500 से ज्यादा पीपल के पौधे, मुख्यमंत्री ने शुरू किया अभियान
Peepal For People Campaign : 15 एकड़ में लगाएंगे 2500 से ज्यादा पीपल के पौधे, मुख्यमंत्री ने शुरू किया अभियान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वन महोत्सव-2026 का…

Wild Mushroom
Wild Mushroom : देशी मशरूम के स्वाद पर फिदा लोग, लेकिन इसे जुटाने में हर कदम पर मौत का खतरा

बारिश की पहली अच्छी फुहार पड़ते ही धमतरी…

Investiture Ceremony
Investiture Ceremony : विद्यार्थी परिषद की नई टीम ने ली जिम्मेदारी, शपथ ग्रहण समारोह में गूंजा नेतृत्व और अनुशासन का संदेश

मुंगझर के डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में बुधवार…

MNREGA Payment Update  : मनरेगा श्रमिकों के खातों में पहुंचेगी लंबित मजदूरी राशि, भुगतान जारी
MNREGA Payment Update  : मनरेगा श्रमिकों के खातों में पहुंचेगी लंबित मजदूरी राशि, भुगतान जारी

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ((MNREGA…

Mahua Success Story : महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से बनीं आत्मनिर्भर
Mahua Success Story : महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से बनीं आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ के जंगलों में मिलने वाला महुआ (Mahua…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?