CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur BEd Student Death : बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी

Raipur BEd Student Death : बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी

By Newsdesk Admin
07/08/2026
Share

बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिली छात्रा की संदिग्ध मौत

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 19 वर्षीय बीएड छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के शरीर और गले पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने उसके लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य संदेही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। (Raipur BEd Student Death)

Contents
  • बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिली छात्रा की संदिग्ध मौत
  • मृतका महाविद्यालय में बीएड की छात्रा थी : Raipur BEd Student Death
  • घटना से पहले मारपीट की बात परिवार को बताई थी
  • परिजनों ने लिव-इन पार्टनर पर लगाए हत्या के आरोप : Raipur BEd Student Death
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

मृतका महाविद्यालय में बीएड की छात्रा थी : Raipur BEd Student Death

मृतका की पहचान भारती नेताम (19) के रूप में हुई है, जो कांकेर जिले के कोकपुर की रहने वाली थी। वह रायपुर के विकास महाविद्यालय में बीएड की पढ़ाई कर रही थी और पिछले छह से सात महीनों से कोंडागांव निवासी एवं रावतपुरा सरकार महाविद्यालय के छात्र सावंत बघेल के साथ किराए के मकान में रह रही थी।

घटना से पहले मारपीट की बात परिवार को बताई थी

मृतका की बड़ी बहन देविका नेताम ने पुलिस को बताया कि सावंत, भारती पर किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में होने का संदेह करता था और इसी बात को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। देविका के अनुसार, घटना से एक दिन पहले भारती ने फोन कर बताया था कि उसके साथ फिर मारपीट हुई है और वह घर लौटना चाहती है, लेकिन उसके पास पैसे नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन 3 हजार रुपये भेजे थे।

देविका ने बताया कि 4 अगस्त की रात उन्हें फोन पर सूचना मिली कि भारती को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन अगले दिन रायपुर पहुंचे।

परिजनों ने लिव-इन पार्टनर पर लगाए हत्या के आरोप : Raipur BEd Student Death

परिजनों का आरोप है कि भारती के शरीर पर चोट के कई निशान थे। विशेष रूप से बाईं आंख के नीचे, गर्दन के पीछे और अन्य हिस्सों पर चोट एवं खून जमने के निशान मिले, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस ने मुख्य संदेही सावंत बघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

BSP क्रिकेट टीम के लिए कल भी होगा रजिस्ट्रेशन, खिलाड़ी 9 बजे से पहुंचे ग्राउंड
Constable dies after operation : इलाज में लापरवाही के आरोप पर अस्पताल में हंगामा
महापौर सीट आरक्षण – भिलाई दुर्ग में OBC, 5 सीटें महिला महापौर, रायगढ़ अनारक्षित, रिसाली SC, अंबिकापुर ST के लिए आरक्षित
Online Fraud Case India : ऑनलाइन ठगी के बड़े नेटवर्क पर CBI की कार्रवाई, चार राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी
Balrampur Teacher Suspension Case : प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला सहायक शिक्षक निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kondagaon School
Kondagaon School :  खिड़की तोड़ने के आरोप में चौथी के छात्र की पिटाई, पहले से रॉड लगे पैर में आई सूजन

फरसगांव ब्लॉक के कोसागांव बालक आश्रम शाला में…

Foreign Students Safety
Foreign Students Safety :  विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी…

Bhilai Crime
Bhilai Crime : 20 हजार का कर्ज चुकाने के बाद भी मांगे अतिरिक्त पैसे, महिला-बेटे से मारपीट, 3 गिरफ्तार

पति के इलाज के लिए लिए गए 20…

Chakradhar Samaroh
Chakradhar Samaroh : चक्रधर समारोह की शाम रही सुरमयी, कथक और शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन रायगढ़…

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station :  कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के बावजूद ट्रेनों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?