CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Weather Update : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन बाद तेज होगी बारिश

CG Weather Update : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन बाद तेज होगी बारिश

By Newsdesk Admin
11/08/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 अगस्त। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों में अगले कुछ दिनों में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश की तीव्रता कम रहने की संभावना है। इसके बाद बारिश एक बार फिर जोर पकड़ सकती है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। (CG Weather Update)

Contents
  • इन जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट : CG Weather Update 
  • 12 अगस्त से बन सकता है नया निम्न दबाव क्षेत्र

राजधानी रायपुर में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को रायपुर 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। शाम के समय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

CG Weather Update 
CG Weather Update : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन बाद तेज होगी बारिश

इन जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट : CG Weather Update 

मौसम विभाग ने महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए कई क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। भैरमगढ़, सुकमा और कुटरू में सबसे ज्यादा 5 सेंटीमीटर बारिश हुई। कुआकोंडा और गादीरास में 4 सेंटीमीटर, जबकि जनकपुर भरतपुर, तखतपुर, करपावंड और बड़े बचेली में 3 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

यह भी पढ़ें : Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 241.7 मिमी औसत वर्षा; सामान्य के 95.6% तक पहुंचा आंकड़ा

12 अगस्त से बन सकता है नया निम्न दबाव क्षेत्र

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर मध्य प्रदेश और उसके आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा मानसून द्रोणिका और बंगाल की खाड़ी के आसपास ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से 12 अगस्त को इसी क्षेत्र में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के बाद छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : CG Ka Mausam: कई स्थानों पर हो सकती हल्की से मध्यम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की बिजली गिरने की चेतावनी

ख़बरें और भी हैं : Bilaspur Record Rainfall : 93 साल बाद टूटा बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 16 इंच पानी से जनजीवन ठप

IPL 2026 Raipur Matches : रायपुर में IPL का रोमांच, 13 मई को KKR vs RCB मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा तेज
Korba Youth Found Dead : किराए के कमरे में युवक मृत मिला, पुलिस जांच में जुटी
Railway Corridor Upgrade : रेलवे को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर के फोर-लेनिंग को मंजूरी
Oil Palm Farming : छत्तीसगढ़ में ऑयल पाम खेती से हर साल कमाएं लाखों रुपये, सरकार दे रही प्रोत्साहन
विदेशी नागरिकों की तलाश तेज, बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर विशेष निगरानी ….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh 1500 Crore Controversy : 1500 करोड़ की कथित वसूली पर कांग्रेस का सवाल, CBI जांच की मांग
Chhattisgarh 1500 Crore Controversy : 1500 करोड़ की कथित वसूली पर कांग्रेस का सवाल, CBI जांच की मांग

छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक बदलाव के बाद कथित…

Mahasamund Flood
Mahasamund Flood : बाढ़ के पानी में घिरी शराब दुकान, अंदर फंसे दो सुरक्षाकर्मी; रेस्क्यू कर बचाया

जलस्तर बढ़ (Mahasamund Flood) गया है। इसी बीच…

Human Trafficking
Human Trafficking : महासमुंद में मजदूरों की तस्करी का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापा और डेढ़ करोड़ के करीब नकदी बरामद

महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और कथित…

Junk Food
Junk Food : स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर लग सकती है रोक, 50 मीटर तक होगा दायरा

बच्चों को ज्यादा नमक, चीनी और वसा वाले…

Chhattisgarh Job Fair 2026 : 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए 8,720 प्राइवेट नौकरियां, 7-8 अक्टूबर को मेला
Chhattisgarh Job Fair 2026 : 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए 8,720 प्राइवेट नौकरियां, 7-8 अक्टूबर को मेला

राज्य में निजी क्षेत्र की 8,720 नौकरियों (Chhattisgarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?