CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Diesel Theft Gang : फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से हाईवे पर करते थे चोरी

Raigarh Diesel Theft Gang : फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से हाईवे पर करते थे चोरी

By Newsdesk Admin
14/08/2026
Share
Diesel Theft
Diesel Theft

सीजी भास्कर, 14 अगस्त। रायगढ़ हाईवे पर खड़े ट्रेलर और भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का जूटमिल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले की शुरुआत 3 फरवरी 2026 को हुई, जब अमलीभौना स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने एनएच-49 के किनारे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। वाहन का चालक और उसमें सवार अन्य लोग मौके से फरार हो चुके थे। (Raigarh Diesel Theft Gang)

Contents
  • फर्जी नंबर प्लेट का सामने आया खेल : Raigarh Diesel Theft Gang
  • डीजल चोरी के दौरान जागा ट्रेलर चालक, भागते समय पलटी स्कॉर्पियो
  • मुख्य आरोपी पहले से जेल में, दो फरार आरोपियों की तलाश : Raigarh Diesel Theft Gang
  • दो आरोपी गिरफ्तार, 12 अगस्त को कोर्ट में पेश

जूटमिल पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें 10 लीटर डीजल से भरी प्लास्टिक जरिकेन, करीब 2 मीटर लंबा प्लास्टिक पाइप, दोनों सिरों पर नुकीला लोहे का सब्बल, दो मोबाइल फोन और अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर वाली नंबर प्लेट बरामद हुईं। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने वाहन और अन्य सामान जब्त कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें : Diesel Theft Gang Chhattisgarh : राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीजल चोरी का अंतर जिला गिरोह पकड़ाया, 1280 लीटर डीजल जब्त

फर्जी नंबर प्लेट का सामने आया खेल : Raigarh Diesel Theft Gang

जांच के दौरान पता चला कि स्कॉर्पियो पर CG-04-BT-0664 नंबर दर्ज था, लेकिन परिवहन विभाग से सत्यापन कराने पर इस नंबर से किसी वाहन का रिकॉर्ड नहीं मिला। वहीं, वाहन के अंदर मिली CG-12-BT-6416 नंबर प्लेट के आधार पर जांच की गई। इंजन और चेचिस नंबर के मिलान में स्कॉर्पियो मधुर निर्मलकर निवासी तुलसीनगर, कोरबा के नाम पंजीकृत पाई गई।

पूछताछ में वाहन मालिक और उसके भाई शेखर निर्मलकर से मिली जानकारी तथा किरायानामा के आधार पर पता चला कि स्कॉर्पियो को 30 दिसंबर 2025 को पुरुषोत्तम यादव निवासी बगडबरी, जिला जांजगीर-चांपा को 45 हजार रुपये मासिक किराये पर दिया गया था।

यह भी पढ़ें : Diesel Theft : रात के अंधेरे में ट्रकों से उड़ाते थे डीजल, पुलिस ने खोला संगठित गिरोह का राज

Raigarh Diesel Theft Gang
Raigarh Diesel Theft Gang : फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से हाईवे पर करते थे चोरी

डीजल चोरी के दौरान जागा ट्रेलर चालक, भागते समय पलटी स्कॉर्पियो

विवेचना के दौरान संदीप कुमार डहरिया और सुनील कुमार केवट से पूछताछ की गई। दोनों ने बताया कि पुरुषोत्तम यादव के कहने पर उन्होंने स्कॉर्पियो की असली नंबर प्लेट हटाकर CG-04-BT-0664 की फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी।

इसके बाद संदीप, सुनील, शिव कुमार रजक और कुलदीप साण्डे के साथ रायगढ़ शहर पहुंचे और हाईवे पर खड़े एक ट्रेलर से डीजल चोरी करने लगे। आरोपियों ने ट्रेलर की डीजल टंकी का लॉक तोड़कर डीजल निकालना शुरू किया। इसी दौरान ट्रेलर चालक की नींद खुल गई और उसके शोर मचाने पर सभी आरोपी स्कॉर्पियो से तेजी से भागने लगे।

भागने के दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एनएच-49 के किनारे पलट गई। इसके बाद आरोपी वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : Action against Raipur oil mafia : 35.45 लाख का पेट्रोल-डीजल और टैंकर जब्त, 4 गिरफ्तार

मुख्य आरोपी पहले से जेल में, दो फरार आरोपियों की तलाश : Raigarh Diesel Theft Gang

मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम यादव पिता भुजबल यादव, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम बगडबरी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा के खिलाफ कोरबा जिले के अलग-अलग थानों में चोरी और अन्य धाराओं में पांच प्रकरण दर्ज पाए गए हैं।

वर्तमान में वह थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर के अपराध क्रमांक 368/2026 में धारा 303(2), 111, 309(4), 3(5) बीएनएस और आर्म्स एक्ट सहित अन्य प्रकरणों में 26 जून 2026 से केंद्रीय जेल बिलासपुर में बंद है।

जूटमिल पुलिस ने न्यायालय से उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति लेकर प्रोडक्शन वारंट हासिल किया है। अब आरोपी को बिलासपुर केंद्रीय जेल से रायगढ़ लाकर पूछताछ की जाएगी। वहीं गिरोह के फरार सदस्य शिव कुमार रजक और कुलदीप साण्डे की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : DURG Diesel loot : कार में आए ड्राइवर को पिस्टल दिखा गाड़ी से जबरन 320 लीटर डीजल निकाल लिए, 3 लुटेरों की तलाश जारी

दो आरोपी गिरफ्तार, 12 अगस्त को कोर्ट में पेश

मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद जूटमिल पुलिस ने सुनील कुमार केवट, उम्र 30 वर्ष, निवासी खम्हरिया, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा और संदीप कुमार डहरिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी बिरगहनी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा को विधिवत गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को 12 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

इस मामले में थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 46/2026 के तहत धारा 336(3), 338, 340(2), 287 बीएनएस और 3/7 ईसी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी व सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में आरोपियों की धरपकड़ की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, प्रधान आरक्षक लोमेश सिंह राजपूत, आरक्षक शांति मिरी और शिवा प्रधान की अहम भूमिका रही।

यह भी पढ़ें : Diesel Theft Case : डीजल चोरी के आरोपियों को छोड़ने पर एएसआई निलंबित, एसएसपी ने की सख्त कार्रवाई

स्वास्थ्य और सफाई के लिए जागरूक करने वालीं 4 सौ महिलाओं को सहायता राशि, वैशाली नगर विधायक ने सराहा
AIIMS Convocation Controversy  : दीक्षांत समारोह के निमंत्रण पत्र से सांसद समेत कई नाम गायब
AIIMS Doctor Advice : ठंड में शुगर क्यों बिगड़ती है? डायबिटीज मरीजों के लिए एम्स डॉक्टर का अलर्ट, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी
महादेव बेटिंग ऐप आरोपियों की 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति सीज, 200 एकड़ से अधिक भूमि और फार्म हाउस पर ED ने लगाया ताला, खरीदी बिक्री पर रोक
Sai Cabinet : राजधानी में अचानक बढ़ी हलचल, आज होने वाली बैठक में कई बड़े फैसलों की चर्चा तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?