सीजी भास्कर, 18 अगस्त : मध्य प्रदेश के भिंड में भीषण सड़क हादसे (Bhind Road Accident) में आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा देर रात हुआ, जब तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
यह भी पढ़ें : Shiv Mahapuran Katha : शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध रूप से घूम रहीं 7 महिलाओं पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
गायों को बचाने में हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार पिकअप की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होने का अनुमान है। रास्ते में कुछ गायें सड़क पर बैठी थीं। उन्हें बचाने की कोशिश में चालक ने पिकअप को मोड़ दिया। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें : Solar Plant : सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
छीमका गांव के पास हुआ हादसा
यह हादसा भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर गोहद के छीमका गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें : Food Department Raid : बिलासपुर में 102 किलो बर्फी सीज, खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप
धान की रोपाई के बाद लौट रहे थे मजदूर
बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे। वे ग्वालियर क्षेत्र में धान की रोपाई का काम करने आए थे। काम पूरा होने के बाद सभी मजदूर पिकअप से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
यह भी पढ़ें : Share Trading Scam : मुनाफे का झांसा देकर 1.15 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार
8 की मौत, 25 घायल
गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव के मुताबिक हादसे में आठ मजदूरों की मौत हुई है, जबकि 25 लोग घायल हैं। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस हादसे (Bhind Road Accident) के कारणों की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Raipur Railway Track Murder : रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, जांच में हत्या का खुलासा




