CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Wife Murder Case : सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद

Raigarh Wife Murder Case : सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद

By Newsdesk Admin
19/08/2026
Share
Raigarh Wife Murder Case
Raigarh Wife Murder Case

सीजी भास्कर, 19 अगस्त। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने सब्जी नहीं बनाने की बात पर पत्नी से विवाद के बाद बांस के डंडे से उसके सिर और माथे पर हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। अदालत ने आरोपी पर 1 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। (Raigarh Wife Murder Case)

Contents
  • सब्जी नहीं बनाने पर हुआ था विवाद : Raigarh Wife Murder Case
  • आरोपी की निशानदेही पर डंडा जब्त

मामला रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र के ग्राम बोंकीटोला पतरापारा का है। 27 मई 2021 को पुलिस को सूचना मिली थी कि अभिलाल एक्का ने अपनी पत्नी क्षमा एक्का की डंडे से पीटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Wife Murder Case: खाना नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, गला घोंटकर मार डाला – पड़ोसियों से बोला, गिरने से हुई मौत

Raigarh Wife Murder Case
Raigarh Wife Murder Case : सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद

सब्जी नहीं बनाने पर हुआ था विवाद : Raigarh Wife Murder Case

जांच के दौरान महेश एक्का ने पुलिस को बताया कि वह सुबह अपनी मां के साथ घर के आंगन में बैठा था। इसी दौरान उसका चचेरा भाई अभिलाल एक्का वहां पहुंचा और उसने कहा कि उससे गलती हो गई है। पूछने पर अभिलाल ने बताया कि उसकी पत्नी क्षमा की मौत हो गई है।

महेश जब अभिलाल के साथ उसके घर पहुंचा तो क्षमा जमीन पर मृत पड़ी थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे। पूछताछ में अभिलाल ने बताया कि रात में उसने पत्नी से सब्जी बनाने के लिए कहा था। पत्नी के सब्जी नहीं बनाने पर वह गुस्सा हो गया और बांस के डंडे से उसके सिर और माथे पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : Korba Murder Case : फिल्म देखने को लेकर विवाद, पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद

आरोपी की निशानदेही पर डंडा जब्त

पुलिस ने अभिलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने अपराध (Raigarh Wife Murder Case) स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा बरामद किया गया। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज किए और अन्य साक्ष्य जुटाए।

जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत अभियोग पत्र अदालत में पेश किया। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा की अदालत में हुई।

अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अभिलाल एक्का को हत्या का दोषी माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 1 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया।

अदालत ने मृतका के विधिक वारिसों और आश्रितों को विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के माध्यम से 1 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने की अनुशंसा भी की है। मामले में राज्य की ओर से अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने पैरवी की।

यह भी पढ़ें : Raigarh murder case : मोबाइल गिरवी रखने पर पत्नी की हत्या

ख़बरें और भी हैं :Surajpur Murder Case : दिल दहला देने वाली वारदात…विवाद में पत्नी की हत्या कर कुएं में फेंका शव

Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल
कोपरा-जलाशय के पास प्रस्तावित प्लांट का आवेदन वापस, पर्यावरणीय कारणों से कंपनी का फैसला
Thieves raid a vacant house in Bhilai : लाखों के गहने और नगदी पार
Chandi Mata Temple Mahasamund: मंदिर परिसर में उपद्रव, नशे में धुत युवकों ने पुजारी और सेवादारों से की मारपीट, CCTV में कैद
Chinese Manjha Seizure Before Sankranti: राजधानी में कार्रवाई, पतंग दुकानों से जब्त हुआ प्रतिबंधित मांझा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Sports
School Sports : रिमझिम फुहारों के बीच गूंजा खिलाड़ियों का जोश, 540 खिलाड़ियों के मार्चपास्ट से सजा भव्य खेल समारोह

पेंड्रा में रिमझिम बारिश के बीच बुधवार को…

RERA Tribunal
RERA Tribunal : पुराने मामलों पर अब जल्द होगा फैसला, बिल्डरों की मनमानी रोकने रेरा अधिकरण ने तय की नई प्राथमिकता

रायपुर में छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण की नई…

Nasha Mukti Anti-Gambling Campaign : बालोद के 6 गांवों ने पेश की मिसाल, नशा-जुआ पर कड़े नियम

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : सरकारी कार्रवाई का…

Chhattisgarh BJP : प्रदेश भाजपा में फेरबदल की आहट, कार्यकारी अध्यक्ष की रेस में कई नाम

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : छत्तीसगढ़ भाजपा में…

BJP Chhattisgarh Incharge : छत्तीसगढ़ को जल्द मिल सकता है भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी
BJP Chhattisgarh Incharge : छत्तीसगढ़ को जल्द मिल सकता है भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी

छत्तीसगढ़ भाजपा में नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?