सीजी भास्कर, 25 अगस्त : श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में ऋषभ पंत (Rishabh Pant ) ने शानदार पारी खेलते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पंत ने पहली पारी में 89 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इस पारी के साथ ही ऋषभ पंत WTC में सर्वाधिक रन (WTC Most Runs) बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए और उन्होंने कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : Swine Flu Alert : स्वाइन फ्लू के मरीजों की 3 कैटेगरी, किसे घर पर इलाज और कब जाना है अस्पताल
गिल को पीछे छोड़ नंबर-1 बने पंत Rishabh Pant
ऋषभ पंत ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में अब तक 42 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 42.11 की औसत से 2948 रन दर्ज हैं। पंत ने इस मामले में शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है।
शुभमन गिल ने भी WTC में 42 मैच खेले हैं और 42.27 की औसत से 2917 रन बनाए हैं। इस तरह पंत ने गिल के मुकाबले 31 रन ज्यादा बनाकर की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें : Car Number Fraud: एक ही नंबर की दो कारें, मालिक के नाम कटे चालान और टोल; पुलिस जांच में जुटी
WTC में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
ऋषभ पंत – 2948 रन (42 टेस्ट)
शुभमन गिल – 2917 रन (42 टेस्ट)
रोहित शर्मा – 2716 रन (40 टेस्ट)
रवींद्र जडेजा – 2675 रन (50 टेस्ट)
विराट कोहली – 2617 रन (46 टेस्ट)
यशस्वी जायसवाल – 2588 रन (30 टेस्ट)
रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में आने वाले समय में यशस्वी जायसवाल जैसे सक्रिय बल्लेबाज इस सूची में तेजी से ऊपर पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Mungeli Collector: अमृत विकास तोपनो ने संभाली जिले की कमान, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस
दर्द के बावजूद मैदान पर लौटे पंत
पंत की 63 रनों की पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्हें मैच के पहले दिन चोट लगी थी। लाहिरू कुमारा की शॉर्ट गेंद उनके बाएं हाथ पर लगी थी। दर्द के कारण फिजियो को मैदान पर आना पड़ा और पंत 3 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। दूसरे दिन सारांश जैन के आउट होने के बाद पंत दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे। चोट के बावजूद उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
यह भी पढ़ें : TMC Rebel MPs : 20 बागी सांसदों की सदस्यता पर संकट, SC ने भेजा नोटिस
जुरेल के साथ 112 रन की रिकॉर्ड साझेदारी
ऋषभ पंत को दूसरे छोर पर ध्रुव जुरेल का शानदार साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
श्रीलंकाई धरती पर टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सातवें या उससे निचले विकेट के लिए यह सिर्फ दूसरी शतकीय साझेदारी रही। इससे पहले 2015 में इसी मैदान पर चेतेश्वर पुजारा और अमित मिश्रा ने 104 रन की साझेदारी की थी।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Education News: दुर्ग समेत 5 जिलों के स्कूलों में शिक्षकों की पढ़ाई की जांच, मिलेगा लाल-हरा फीडबैक
SSC मैदान पर 400 रन का खास रिकॉर्ड
कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में किसी टीम के पहली पारी में 400 रन का आंकड़ा पार करने का यह 11वां मौका रहा। इससे पहले ऐसी 10 पारियों में 6 बार टीम को जीत मिली, जबकि 4 मुकाबले ड्रॉ रहे।
ऋषभ पंत की पारी और जुरेल के साथ साझेदारी ने भारत को इस अहम टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया। वहीं WTC में सर्वाधिक रन (WTC Most Runs) बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करना पंत के टेस्ट करियर की एक और बड़ी उपलब्धि बन गया।
यह भी पढ़ें : Nitin Gadkari Statement : ‘अब नई पीढ़ी का समय’, गडकरी के बयान से कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज
Rishabh Pant goes big, and sends it sailing into the stands! 💥
Watch #SLvIND, 2nd Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/zxQ0nhr4Df
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 24, 2026




