CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Lakhpati Didi Anjana : ड्रिप से बदली किस्मत, सब्जी की खेती से सालाना डेढ़ लाख की कमाई

Lakhpati Didi Anjana : ड्रिप से बदली किस्मत, सब्जी की खेती से सालाना डेढ़ लाख की कमाई

By Newsdesk Admin
01/09/2026
Share
Lakhpati Didi Anjana : ड्रिप से बदली किस्मत, सब्जी की खेती से सालाना डेढ़ लाख की कमाई
Lakhpati Didi Anjana : ड्रिप से बदली किस्मत, सब्जी की खेती से सालाना डेढ़ लाख की कमाई

सीजी भास्कर, 1 सितंबर 2026 : कभी गांव की सीमित जमीन सिर्फ घरेलू जरूरतों (Lakhpati Didi Anjana)  तक सीमित रहती थी, लेकिन मेहनत और सही तकनीक ने इसे कमाई का जरिया बना दिया। कोरबा जिले के ग्राम बेला की अंजना भगत ने सब्जी उत्पादन को आजीविका का मजबूत साधन बनाया है। उनकी मेहनत और स्वसहायता समूह से मिले सहयोग ने उन्हें ‘लखपति दीदी’ की पहचान दिलाई। लखपति दीदी के रूप में उनकी सफलता ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

Contents
  • बिहान से जुड़कर शुरू किया सब्जी उत्पादन
  • डेढ़ लाख रुपये तक पहुंची सालाना आय
  • अंजना की सफलता बनी महिलाओं के लिए प्रेरणा

ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति दीदी’, सालाना डेढ़ लाख की कमाई

 

यह भी पढ़ें : Dhamtari Tourism : गंगरेल का ‘मिनी गोवा’ बना छत्तीसगढ़ का टूरिज्म हब, लबालब जलाशय और वाटर स्पोर्ट्स खींच रहे सैलानी

 

 

बिहान से जुड़कर शुरू किया सब्जी उत्पादन

अंजना भगत वर्ष 2017 से ‘बिहान’ (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) से जुड़ी हुई हैं। वे ‘सहेली स्वसहायता समूह’ की सदस्य हैं। समूह में कुल 13 महिलाएं शामिल हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने पारंपरिक तरीके से आगे बढ़ते हुए सब्जी उत्पादन में ड्रिप विधि को अपनाया।

उन्होंने अपनी बाड़ी में बरबट्टी, लौकी और डोड़का जैसी सब्जियों की खेती शुरू की। ड्रिप विधि से खेती करने से बाड़ी में सब्जियों की देखभाल व्यवस्थित तरीके से होने लगी। वे नियमित रूप से फसल की देखरेख करती हैं और तैयार सब्जियों को स्थानीय बाजार में बेचकर आय अर्जित करती हैं। धीरे-धीरे सब्जी उत्पादन उनके परिवार की आमदनी का महत्वपूर्ण जरिया बन गया।

 

 

यह भी पढ़ें : Scientific Fish Farming : तालाब से बदली किस्मत, मछली पालन से कामिनी की सालाना कमाई 2 लाख

 

बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

डेढ़ लाख रुपये तक पहुंची सालाना आय

अंजना की मेहनत का परिणाम आज उनकी आय में साफ दिखाई देता है। सब्जी उत्पादन और आजीविका गतिविधियों से उनकी वार्षिक आय लगभग 1.50 लाख रुपये तक पहुंच गई है। आर्थिक रूप से सशक्त बनने के साथ उन्होंने लखपति दीदी (Lakhpati Didi Anjana) बनने का गौरव हासिल किया है।

उन्होंने बताया कि ‘बिहान’ से जुड़ना उनके लिए बदलाव की शुरुआत रहा। स्वसहायता समूह के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने का हौसला मिला और अपनी मेहनत को स्वरोजगार से जोड़ने का अवसर मिला। आज उनकी बाड़ी में लहलहाती सब्जियां केवल फसल नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की उम्मीद का प्रतीक हैं।

 

 

 

यह भी पढ़ें : Nagri Gas Agency : जहां ऑफिस, वहां नहीं मिलती गैस, 3 किमी दूर टंकी लेने पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, परेशानी बढ़ी

 

 

 

अंजना की सफलता बनी महिलाओं के लिए प्रेरणा

अंजना की सफलता यह दर्शाती है कि गांव की महिलाएं जब समूह की शक्ति और अपनी मेहनत को साथ लेकर आगे बढ़ती हैं, तो आत्मनिर्भरता का सपना हकीकत बन सकता है। उनकी उपलब्धि गांव की अन्य महिलाओं को भी आजीविका के नए अवसर अपनाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित कर रही है।

अपनी इस उपलब्धि के लिए उन्होंने ‘विष्णु भैया’ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों से ग्रामीण महिलाओं को नई दिशा और अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विष्णु भैया’ के नेतृत्व में महिलाओं की मेहनत को सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई पहचान मिल रही है।

 

 

 

खबरें और भी हैं : Chhattisgarh Weather : 27 जिलों में झमाझम बारिश, 6 में सूखे का संकट

राज्य स्तरीय एकलव्य क्रीड़ा प्रतियोगिता, 2 हजार खिलाड़ी 20 खेलों में दिखाएंगे दम
मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: पत्नी ने दी थी सुपारी, शराब पिलाकर पति को उतारा मौत के घाट
Raipur Minor Drivers : नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, 61 छात्रों के अभिभावकों की काउंसलिंग
Teacher Recruitment Scam : नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों लेने का आरोप, चार पीड़ितों ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार
Chhattisgarh Job Vacancy : 10 अप्रैल को लगेगा मेगा रोजगार मेला, 346 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Wife Murder Case
Wife Murder Case : पत्नी की हत्या के बाद हादसे का रूप देने की कोशिश, कोर्ट ने पति को सुनाई उम्रकैद

हत्या कर उसे हादसा या आत्महत्या का रूप…

Finance Company Fraud
Finance Company Fraud : रायगढ़ में फाइनेंस कंपनी से 7.58 लाख की धोखाधड़ी, कलेक्शन एजेंट पर FIR

भारत फाइनेंस कंपनी के साथ उसके ही कलेक्शन…

Ajit Agarkar BCCI : अगरकर की छुट्टी या एक्सटेंशन! BCCI की मीटिंग में होगा बड़ा फैसला
Ajit Agarkar BCCI : अगरकर की छुट्टी या एक्सटेंशन! BCCI की मीटिंग में होगा बड़ा फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर…

KIA Showroom Manager
KIA Showroom Manager : KIA शो-रूम मैनेजर समेत 2 पर केस, ड्राइवर को 6 दिन रोकने और ₹50 हजार मांगने का आरोप

कोतरा रोड थाना क्षेत्र में कंटेनर ड्राइवर को…

Vaibhav Suryavanshi Out : 4, 6, 4, 4 के बाद वैभव आउट, पाटीदार ने पकड़ा गजब कैच, देखें वीडियो
Vaibhav Suryavanshi Out : 4, 6, 4, 4 के बाद वैभव आउट, पाटीदार ने पकड़ा गजब कैच, देखें वीडियो

रनचेज के दौरान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?