CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Kinnar Death Case : 3 दिन से लापता किन्नर का तालाब में मिला शव, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

Bilaspur Kinnar Death Case : 3 दिन से लापता किन्नर का तालाब में मिला शव, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

By Newsdesk Admin
09/09/2026
Share
Bilaspur Kinnar Death Case
Bilaspur Kinnar Death Case : 3 दिन से लापता किन्नर का तालाब में मिला शव, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

सीजी भास्कर, 09 सितम्बर। बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता किन्नर सागर पासी उर्फ शैगी (28) का शव पेंडारी गांव में मुरुम खदान से बने तालाब में मिला है। शव करीब 72 घंटे पुराना बताया जा रहा है और पानी में पड़े रहने के कारण डिकंपोज होना शुरू हो गया था। शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट नहीं होने से पुलिस फिलहाल हत्या और हादसा, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। (Bilaspur Kinnar Death Case)

Contents
  • दोस्त के साथ कोरी डैम गया था सागर : Bilaspur Kinnar Death Case
  • कार सवार दो युवकों से हुई थी आखिरी बातचीत
  • किन्नर समुदाय ने जताई हत्या की आशंका : Bilaspur Kinnar Death Case
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस को मंगलवार को तालाब में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान मन्नू चौक निवासी सागर पासी के रूप में हुई।

दोस्त के साथ कोरी डैम गया था सागर : Bilaspur Kinnar Death Case

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सागर रविवार सुबह स्कूटी लेकर घर से निकला था। वह एक साथी के साथ कोटा के कोरी डैम गया था, जहां दोनों ने शराब पी। वापस लौटते समय गनियारी से फिर शराब खरीदी और पेंडारी तालाब के पास बैठकर रात करीब 9 बजे तक शराब पी।

Bilaspur Kinnar Death Case
Bilaspur Kinnar Death Case : 3 दिन से लापता किन्नर का तालाब में मिला शव, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

 

कार सवार दो युवकों से हुई थी आखिरी बातचीत

जांच के मुताबिक, तालाब के पास कार सवार दो युवक पहुंचे थे। उन्होंने सागर से सिगरेट मांगी, जिसके बाद वह उनके पास जाकर बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद सागर ने मोबाइल बंद होने की बात कहते हुए अपना मोबाइल और स्कूटी साथी को सौंप दी और उसे घर जाने के लिए कहा।

इसके बाद सागर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। तीन दिन बाद उसका शव तालाब में बरामद हुआ।

किन्नर समुदाय ने जताई हत्या की आशंका : Bilaspur Kinnar Death Case

सागर वर्ष 2019 से किन्नर समुदाय के साथ रह रहा था। क्षेत्र में पहले भी किन्नर की हत्या की घटना हो चुकी है। इसके अलावा किन्नर समुदाय के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है। इसी वजह से समुदाय के लोगों ने सागर की हत्या की आशंका जताई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

एडिशनल एसपी पंकज पटेल के मुताबिक, शव करीब 72 घंटे पुराना होने के कारण डिकंपोज हो चुका है। इससे शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं। पुलिस तकनीकी जांच के साथ घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस कार सवार दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सागर की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Bomb Threat News: बिलासपुर जिला कोर्ट को तीसरी बार उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला
रायपुर में पानी संकट पर बवाल, कांग्रेस के साथ लोगों ने जोन कार्यालय घेरा-तीन दिन की चेतावनी
CGRERA Action : बिना पंजीयन बेच दिया प्लाट, दो भूमि स्वामियों पर 5 लाख रुपये का अर्थदंड
अक्षय तृतीया पर आज गुड्डा-गुड़ियों का विवाह, बाजारों में खरीदारी की रौनक
Digital Crop Survey Chhattisgarh : सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रदेश में नंबर-1, 87% काम पूरा, जानें तहसीलवार स्थिति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल
Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल

अब नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से…

Eklavya School Shivpur Action : छात्राओं के पैदल मार्च के बाद प्राचार्य हटाए गए, अधीक्षिका को नोटिस
Eklavya School Shivpur Action : छात्राओं के पैदल मार्च के बाद प्राचार्य हटाए गए, अधीक्षिका को नोटिस

छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं (Eklavya School Shivpur Action)…

Eklavya School Assault
Eklavya School Assault : स्कूल में 9वीं के 8 छात्रों से मारपीट, हॉस्टल अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल

Eklavya School Assault : घटना के बाद परिजनों…

Balod Truck Pickup Accident
Balod Truck Pickup Accident : ट्रक-पिकअप की भीषण भिड़ंत, 45 मिनट तक वाहन में फंसा रहा चालक

Balod Truck Pickup Accident : हादसे के बाद…

College Student Death Case
College Student Death Case : छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया जहर

College Student Death Case :कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?