सीजी भास्कर, 15 सितम्बर। रायपुर के माना थाना क्षेत्र में देर रात एक महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक वीरू धीवर और पीड़िता राजकुमारी साहू के बीच पहले से संबंध थे। रविवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर राजकुमारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। (Raipur Woman Petrol Attack)
यह भी पढ़ें : Cattle Smuggling : रायगढ़ में मवेशियों से भरा ट्रक घेराबंदी में पकड़ा, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती पीड़िता : Raipur Woman Petrol Attack
महिला ने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल राजकुमारी का मेकाहारा अस्पताल में इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें : Train Viral Video : ट्रेनों में किन्नरों के वायरल वीडियो से मचा बवाल, दो गुटों का विवाद पहुंचा थाने

विवाद के बाद आरोपी ने किया जानलेवा हमला
पुलिस के मुताबिक, राजकुमारी आरंग की रहने वाली है और शादी के बाद अपने पति से अलग रह रही थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही पुलिस घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें : Ketan Murder Case : केतन हत्याकांड में हर दिन नया खुलासा, मिटाए गए चैट और भाई के बयान से जांच ने पकड़ी नई रफ्तार
2021 से दोनों के बीच संबंध होने की जानकारी : Raipur Woman Petrol Attack
एएसपी अभिषेक झा के मुताबिक, वीरू धीवर और राजकुमारी साहू के बीच 2021 से पहले से संबंध होने की जानकारी सामने आई है। इसी साल आरंग थाने में राजकुमारी की सास पर फावड़े से हमला करने के मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार, उस घटना के बाद राजकुमारी और उसके पति अलग-अलग रहने लगे थे। फिलहाल पुलिस वारदात की पूरी वजह पता लगाने और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें : Murder Case : सिर पर पत्थर से वार के बाद युवक की मौत, रात के हमले ने लिया खतरनाक मोड़


