सीजी भास्कर, 14 सितंबर। कुम्हारी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला ने अपने जेठ पर गलत नीयत रखने का आरोप (Mineral Department Constable) लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मनीष सेन (35) के खिलाफ BNS की धारा 74 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी दुर्ग कलेक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग में आरक्षक के पद पर तैनात है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जमानत मिल गई।

पहले दहेज प्रताड़ना की शिकायत Mineral Department Constable
पुलिस के मुताबिक महिला की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी मामले में महिला ने दो दिन पहले अपने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत की थी।
इसके बाद महिला ने अलग शिकायत देकर जेठ मनीष सेन पर गलत नीयत रखने का आरोप लगाया। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की।
यह भी पढ़ें: Gen Z Movements : Gen Z आंदोलनों पर अमित शाह बोले- हर राय की आजादी, आपातकाल का रास्ता नहीं
आरोपी को कोर्ट से जमानत
पुलिस के अनुसार मनीष सेन अपने भाई और शिकायतकर्ता महिला से अलग रहता है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
फिलहाल पुलिस पारिवारिक विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…IPS Officer Son Assault : अंबिकापुर में IPS के बेटे से मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार; शहर में पैदल जुलूस


