48 लाख की सैलरी, 200 एकड़ जमीन और लाखों के कारोबार का दावा… इन्हीं बातों के भरोसे शादी हुई, लेकिन शादी के बाद बायोडाटा फर्जी निकल गया। (Fake Biodata Marriage Fraud)
सीजी भास्कर, 17 सितम्बर। मामला बिलासपुर का है। यहां एक युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech पास और जयपुर की एक कंपनी में डेटा एनालिस्ट मैनेजर बताया था। बायोडाटा में उसकी सालाना सैलरी 48 लाख रुपए बताई गई थी।

शादी के बाद युवक के दावों पर उठे सवाल : Fake Biodata Marriage Fraud
युवती के मुताबिक, युवक ने अपने परिवार के पास 150 से 200 एकड़ जमीन और पिता के कारोबार का सालाना टर्नओवर 88 लाख रुपए होने का भी दावा किया था। इन जानकारियों के आधार पर परिवार ने शादी के लिए सहमति दी।
12 मार्च 2026 को दोनों की शादी बिलासपुर के एक होटल में हुई। लेकिन शादी के दौरान ही युवक के दावों पर सवाल उठने लगे। टेंट और कैटरिंग संचालकों ने पूरा भुगतान नहीं होने की बात कही। अगले दिन होटल से निकलते समय भुगतान को लेकर युवक की कार भी रोक ली गई।
यह भी पढ़ें : Durg Cash Theft : कारोबारी की कार का शीशा तोड़ 4.90 लाख की चोरी
शादी के नाम पर धोखाधड़ी मामले की जांच जारी
इसके बाद युवती ने युवक से पूछताछ की। शिकायत के अनुसार, तब उसने स्वीकार किया कि उसने बीट्स पिलानी से पढ़ाई नहीं की है और उसके पास बताई गई नौकरी भी नहीं है। आरोप है कि वह अपने पिता के साथ इमू पक्षी के तेल का कारोबार करता है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि शादी से पहले अलग-अलग जरूरत बताकर युवक और उसके परिवार ने कुल 6.76 लाख रुपए लिए। वहीं, शादी में मिले जेवर की जांच कराने पर उनके नकली होने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले (Fake Biodata Marriage Fraud) में जशपुर में जीरो FIR दर्ज कर केस डायरी बिलासपुर पुलिस को भेजी गई। अब पुलिस ने युवक, उसके पिता और मां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Share Trading Fraud : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 96 लाख की ठगी, फर्जी ऐप में दिखाया 1.90 करोड़ का मुनाफा
ख़बरें और भी हैं :Vehicle Number Plate Law : नंबर प्लेट ढकना धोखाधड़ी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने धारा 420 लगाने पर दिया अहम फैसला


