CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

By Newsdesk Admin
18/09/2026
Share
Electric Shock
Electric Shock

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए खेत की रखवाली करने (Electric Shock) गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत से लगे दूसरे खेत में मवेशियों को रोकने के लिए विद्युत तार लगाए गए थे। इसी तार की चपेट में आने से किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Contents
  • साथी किसान को भी लगा करंट Electric Shock
  • सुबह पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
  • परिवार में पसरा मातम

मृतक की पहचान ग्राम पेंड्री निवासी गंगाराम कोल के रूप में हुई है। वह चनाडोंगरी में खेत की चौकीदारी करने गया था। रात करीब 7 बजे वह दूसरे खेत में लगाए गए विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Electric Shock
Electric Shock

यह भी पढ़ें: Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

साथी किसान को भी लगा करंट Electric Shock

 

प्रत्यक्षदर्शी किसान महेंद्र कौशिक के मुताबिक दोनों अलग-अलग जगह फसल की रखवाली कर रहे थे। आवाज लगाने पर जब गंगाराम की ओर से जवाब नहीं मिला तो महेंद्र उसे देखने पहुंचा। वहां उसे भी हल्का करंट लगा। आगे बढ़ने पर गंगाराम जमीन पर अचेत मिला और उसके पैरों में विद्युत तार लिपटा हुआ था।

महेंद्र ने घटना की जानकारी अपने बड़े भाई को दी। इसके बाद कोटवार के माध्यम से तखतपुर थाने में सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें:  Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान

सुबह पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

 

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को देखने के बाद वापस लौट गई। आरोप है कि शव रातभर खेत में पड़ा रहा। सुबह तखतपुर पुलिस दोबारा घटनास्थल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

घटना के बाद खेत में लगाए गए विद्युत तार और कथित अवैध कनेक्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि कनेक्शन किसने लगाया और जिम्मेदारी किसकी है, यह पुलिस और बिजली विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें: Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार

परिवार में पसरा मातम

 

गंगाराम परिवार का एकमात्र कमाने वाला बताया जा रहा है। उसके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले में बड़े गुड्डू उर्फ दिलहरन सूर्यवंशी के खेत में विद्युत फेंसिंग और कथित अवैध कनेक्शन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसकी आधिकारिक पुष्टि और जिम्मेदारी जांच के बाद ही तय होगी।

कांकेर में 50 हजार की इनामी महिला माओवादी और सहयोगी गिरफ्तार, 4 बंदूक, 50 बम सहित सामान बरामद
उमरिया में सनसनी: देवर ने भाभी की हत्या कर जंगल में दफनाई लाश…
Auto driver attacked after entering house : पानी विवाद ने लिया हिंसक रूप
Rajnandgaon News : धान उपार्जन प्रभारी को किया गया पृथक, लगे थे ये गंभीर आरोप
Durg Bhilai Liquor Smuggling : 310 पौवा शराब, नकदी और बाइक जब्त, दुर्ग पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?