सीजी भास्कर, 19 सितंबर। शुक्रवार शाम नगर के व्यस्त इलाके में अचानक एक टायर दुकान से आग और धुआं उठता दिखाई (Bagbahara Fire) दिया। एचडीएफसी बैंक के सामने बॉक्सर इलेक्ट्रॉनिक के पास हुई इस घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक आग दुकान के भीतर लगी थी। इसी दौरान दुकान के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार भी आग की चपेट में आ गए। तार जलने की जानकारी सामने आने के बाद आसपास के दुकानदार भी सतर्क हो गए।

यह भी पढ़ें: Bhilai Worker Death : पुरानी भिलाई में काम के दौरान भारी लोहे की चपेट में आने से मजदूर की मौत
दमकल पहुंचने से पहले बुझी आग Bagbahara Fire
आग लगने की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल गाड़ी को मौके के लिए रवाना किया गया। हालांकि, दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने स्थिति का जायजा लिया और दोबारा आग भड़कने की आशंका को देखते हुए निगरानी की।
आसपास की दुकानों में नुकसान की आशंका
आग की वजह से आसपास की दुकानों को भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किस कारण से लगी और दुकान में कितना सामान जलकर खराब हुआ है। नुकसान का वास्तविक आकलन जांच के बाद सामने आएगा।
यह भी पढ़ें: Heart Attack Treatment : सरकारी अस्पताल में हार्ट अटैक की महंगी दवाएं और इंजेक्शन निशुल्क
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
घटना में फिलहाल किसी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही दुकान और आसपास हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा।
खबरें और भी हैं…PSSOU MOU : शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच, दो अहम समझौते
रिपोर्टर : जागृति देवांगन



