सीजी भास्कर, 22 सितम्बर। रायगढ़ पुलिस साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस एक शॉर्ट फिल्म तैयार कर रही है, जिसमें SSP शशि मोहन सिंह समेत पुलिस के कई अधिकारी और कर्मचारी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। (Police Cyber Crime Short Film)
यह भी पढ़ें : Cyber Fraud Case : 8.65 करोड़ की साइबर ठगी का फरार आरोपी भिलाई से गिरफ्तार

साइबर जागृति अभियान के तहत तैयार हो रही फिल्म : Police Cyber Crime Short Film
छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहे साइबर जागृति अभियान के तहत इस फिल्म का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराध के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना है।
फिल्म में म्यूल अकाउंट, APK फाइल समेत साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों को कहानी के जरिए दिखाया जा रहा है। इसकी शूटिंग रायगढ़ के अलग-अलग स्थानों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में भी की गई है।
SSP शशि मोहन सिंह के मुताबिक, रायगढ़ पुलिस हर सप्ताह अलग-अलग तरीकों से लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक कर रही है। इसी प्रयास के तहत यह शॉर्ट फिल्म तैयार की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Cyber Fraud : साइबर ठगी में म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 आरोपी गिरफ्तार
‘संकल्प : साइबर मुक्त छत्तीसगढ़’ प्रतियोगिता भी आयोजित
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह शॉर्ट फिल्म लघु फिल्म प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं है। हालांकि, साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस अलग से ‘संकल्प : साइबर मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर लघु फिल्म प्रतियोगिता भी आयोजित कर रही है।
साइबर ठगी से बचाव और सतर्कता का दिया जाएगा संदेश : Police Cyber Crime Short Film
फिल्म के जरिए पुलिस का संदेश है कि साइबर ठगी के नए तरीकों को समझें, सतर्क रहें और अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखें ।
यह भी पढ़ें : Sambit Patra WhatsApp hacked : बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने लोगों से मांगे गए ₹55 हजार, बढ़ा साइबर ठगी का खतरा
ख़बरें और भी हैं :CEO ZIP Fraud : CEO बनकर भेजी जा रही ZIP फाइल से साइबर ठगी, 30 महीनों में 791 करोड़ की धोखाधड़ी


