सीजी भास्कर, 24 सितंबर। जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चल (Illegal Liquor) रही जांच के दौरान आबकारी टीम ने ग्राम कंतेली में एक मोटरसाइकिल से 100 नग देशी मदिरा प्लेन जब्त की। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय के अनुसार टीम ग्राम कंतेली में वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 28 एम 0389 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन चालक चिखलदह निवासी अरुण कुमार साहू के बैग से 100 नग देशी शराब बरामद हुई।
यह भी पढ़ें: Cyber Awareness : नौकरी के नाम पर ठगी से बचाने पुलिस ने 383 युवाओं को किया जागरूक
आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज Illegal Liquor
आबकारी टीम ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें:
अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी राजसात करने की कार्रवाई (Illegal Liquor) की जा रही है।
खबरें और भी हैं…Facebook Marriage Promise Case : फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने का आरोप; युवक गिरफ्तार
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



