CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

By Newsdesk Admin
25/09/2026
Share
Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

सीजी भास्कर, 25 सितम्बर।  भारतीय बाजार में लंबे इंतजार के बाद Tata Motors ने अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट सेडान Tata Aeris लॉन्च कर दी है। नई Aeris की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये रखी गई है। यह कार Tiago पर बेस्ड सेडान है और मौजूदा कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में अपनी जगह बनाने के लिए उतारी गई है। कार में नए डिजाइन के साथ कई आधुनिक फीचर्स और सेफ्टी अपडेट दिए गए हैं। (Tata Aeris Sedan Launch)

Contents
  • 5.29 लाख रुपये से शुरू कीमत : Tata Aeris Sedan Launch
  • नया डिजाइन और स्पोर्टी लुक
  • 10.25 इंच की स्क्रीन समेत कई फीचर्स : Tata Aeris Sedan Launch
  • सेफ्टी में 6 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा

 

यह भी पढ़ें : Tata Punch Facelift Teaser : पहली बार Tata Punch Facelift का टीजर आया सामने, नए लुक ने मचाया तहलका

5.29 लाख रुपये से शुरू कीमत : Tata Aeris Sedan Launch

Tata Aeris के बेस वेरिएंट Aeris Smart की कीमत 5.29 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। Smart वेरिएंट में AMT गियरबॉक्स का विकल्प नहीं दिया गया है, जबकि अन्य वेरिएंट्स में अलग-अलग गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन उपलब्ध हैं।

 

यह भी पढ़ें : टाटा मोटर्स को 8470 करोड़ हुआ मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान… JLR को लेकर खुशखबरी

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

नया डिजाइन और स्पोर्टी लुक

नई Aeris को मिनिमलिस्टिक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसके फ्रंट में स्लिम LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जिन्हें बीच में ब्लैक ट्रिम से जोड़ा गया है। नीचे की तरफ लोअर एयर डैम और दोनों ओर LED फॉग लैंप्स मिलते हैं।

बंपर के दोनों तरफ एयर कर्टन भी दिए गए हैं, जो कार की एयरोडायनामिक एफिशिएंसी में मदद करते हैं। साइड प्रोफाइल में इसका सिल्हूट मौजूदा कॉम्पैक्ट सेडान जैसा नजर आता है, जबकि कूपे जैसी रूफलाइन इसे स्पोर्टी लुक देती है।

पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेल लैंप दिए गए हैं। इसके अलावा नया शार्क फिन एंटीना भी मिलता है। Tata Aeris को कुल 6 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनमें Dandeli Drizzle, Nitro Crimson, Dune Glow, Daytona Grey, Pure Grey और Pristine White शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें : MG Majestor : भारत में अग्रेसिव डिजाइन और दमदार इंजन के साथ हुई लॉन्च एमजी मैजेस्टर

10.25 इंच की स्क्रीन समेत कई फीचर्स : Tata Aeris Sedan Launch

फीचर्स की बात करें तो Tata Aeris में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसके साथ 6-स्पीकर साउंड सिस्टम और स्प्लिट डिजिटल ड्राइवर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले भी मिलता है।

कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, पैसिव कीलेस एंट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और USB-C फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : TVS iQube Price Hike : TVS ने बढ़ाए इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम, iQube और Orbiter के कई वेरिएंट हुए महंगे

सेफ्टी में 6 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा

सेफ्टी के लिहाज से भी Aeris में कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और ABS के साथ EBD शामिल हैं।

इसके अलावा रियर कैमरा, पार्किंग सेंसर और रेन-सेंसिंग वाइपर भी मिलते हैं। इन फीचर्स के साथ Tata Aeris (Tata Aeris Sedan Launch) कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में आधुनिक फीचर्स और सेफ्टी पर फोकस करती नजर आती है।

नई Aeris की कीमत और फीचर्स को देखते हुए इसका मुकाबला Maruti Suzuki Dzire समेत इस सेगमेंट की अन्य सेडान से होगा। अब देखना होगा कि बाजार में इसे ग्राहकों की कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

 

यह भी पढ़ें : New 2026 Kia Seltos : भारत में 10.99 लाख में सेल्टॉस हुई लॉन्च, जानिए ​बुकिंग और डिलीवरी डिटेल

 

ख़बरें और भी हैं :Ducati Panigale V4 R : डुकाटी पैनिगेल वी4 आर भारत में लॉन्च, कीमत जानकारी उड़ जाएंगे होश

भिलाई में रथ यात्रा 🟠 सेक्टर-4 और सेक्टर-6 मंदिर में मनीष ने की पूजा 🟢 कहा-“भगवान जगन्नाथ हम सभी पर कृपा बनाए‌ रखें”
16 साल के छात्र को बार-बार ले जाती थी 5 स्टार होटल, करती थी गंदा काम… इंग्लिश की लेडी टीचर गिरफ्तार
Pahadi Mata Mangal Path : रायपुर में पहाड़ी माता का तृतीय वार्षिक मंगल पाठ, उमड़े श्रद्धालु
Big News : बुलडोजर Action पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा – आप किसी का घर कैसे गिरा सकते हैं, मामले में शीघ्र दिशा निर्देश जारी करेगा कोर्ट
Holika Dahan Timing: होलिका दहन का सही समय क्या है? ज्योतिष आचार्य ने दी सटीक जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?