सीजी भास्कर, 27 सितंबर : रायगढ़ जिले में बारिश के बीच देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुसौर ब्लॉक के नंदेली गांव में कच्चा मकान भरभराकर गिरने से महिला की मौत (Raigarh House Collapse) हो गई, जबकि उसका पति और 13 वर्षीय बेटा घायल हो गए। तीनों हादसे के समय घर में सो रहे थे।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Highway Facilities : हाईवे पर बनेंगे आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र, फूड कोर्ट से EV चार्जिंग तक
सोते समय ढहा मकान
रविवार देर रात करीब 3 बजे अचानक मकान गिर गया। मकान गिरने से हादसा (Raigarh House Collapse) हुआ और परिवार के तीनों सदस्य मलबे में दब गए। घर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें : Har Ghar Munga Abhiyan : ‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा–घर-घर मुनगा’ अभियान
महिला की रास्ते में मौत
घायल रोहिणी महंत, उनके पति रतन महंत और 13 वर्षीय बेटे शिवम को पुसौर अस्पताल ले जाया गया। रोहिणी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायगढ़ रेफर कर दिया। रायगढ़ ले जाते समय महिला की मौत (Raigarh House Collapse) हो गई।
यह भी पढ़ें : Chandanpur Name Change : चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र के बाद गांव को मिली नई पहचान
पति-बेटे का इलाज जारी
हादसे में रतन महंत और उनके बेटे शिवम को भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। मलबे में दबने से पति-बेटा घायल (Raigarh House Collapse) होने के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और आपातकालीन सेवा की टीम भी मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें : Kanhar River Rescue : कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे 3 ग्रामीण, रात 12 बजे नाव से सुरक्षित निकाला
बारिश से कमजोर हुआ मकान
बताया गया है कि पुसौर क्षेत्र में पिछले दो से तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। मिट्टी से बना पुराना और जर्जर मकान बारिश के कारण कमजोर हो गया था। इसी दौरान मकान की दीवार और चौखट गिर गई, जिससे परिवार मलबे में दब गया। महिला के सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें : Durg Minor Rape Case : साढ़े 4 साल की मासूम से रेप, गला घोंटकर बोरे में फेंका; 153 दिन में आरोपी को उम्रकैद
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मकान ढहने की घटना (Raigarh House Collapse) के कारणों की पड़ताल की जा रही है। लगातार बारिश के बीच पुराने और जर्जर मकानों को लेकर क्षेत्र में भी चिंता बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें : Minor Girl Death : लुचकी तालाब के पीछे नाबालिग की संदिग्ध मौत, सिर पर मिले चोट के निशान, साथ रह रहा युवक फरार



