सीजी भास्कर, 27 सितंबर : मेडिकल और डेंटल पीजी छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय मेडिकल और डेंटल कॉलेजों (Medical Dental PG Stipend) में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ा दी है। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी। सबसे बड़ा बदलाव डेंटल पीजी छात्रों के लिए हुआ है। अब उन्हें मेडिकल पीजी छात्रों के बराबर छात्रवृत्ति मिलेगी। लंबे समय से दोनों वर्गों के छात्र स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : Doctor Husband Suicide Case : पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का डॉक्टर पति दोषी, 26 अक्टूबर को सजा पर सुनवाई
मेडिकल छात्रों को 26% फायदा
नई व्यवस्था में मेडिकल पीजी प्रथम वर्ष की छात्रवृत्ति 67,500 रुपए से बढ़ाकर 85,050 रुपए प्रतिमाह कर दी गई है। दूसरे वर्ष में यह राशि 71,450 रुपए से बढ़कर 90,027 रुपए और तीसरे वर्ष में 74,600 रुपए से बढ़कर 93,996 रुपए हो गई है। इस तरह मेडिकल पीजी छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ोतरी (Medical Dental PG Stipend) करीब 26 प्रतिशत हुई है। तीनों वर्षों में अब छात्रों को पहले के मुकाबले हर महीने अधिक राशि मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Teacher Suspended : शराब के नशे में DEO से दुर्व्यवहार, 55 दिन स्कूल से गायब शिक्षक निलंबित
डेंटल छात्रों को सबसे बड़ा फायदा
डेंटल पीजी प्रथम वर्ष की छात्रवृत्ति 53,500 रुपए से बढ़ाकर 85,050 रुपए प्रतिमाह कर दी गई है। दूसरे वर्ष में 56,700 रुपए से बढ़कर 90,027 रुपए और तीसरे वर्ष में 59,200 रुपए से बढ़कर 93,996 रुपए कर दी गई है। डेंटल पीजी छात्रों के लिए स्टाइपेंड बढ़ा (Medical Dental PG Stipend) है। नई व्यवस्था में उनकी छात्रवृत्ति में करीब 59 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। अब मेडिकल और डेंटल पीजी छात्रों को समान दर से छात्रवृत्ति मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Pitru Paksha 2026 : पितृ पक्ष के पहले दिन घाटों पर उमड़ी भीड़, कन्हर नदी में तर्पण-पिंडदान
1 अक्टूबर से नई दर
सरकार की ओर से तय की गई नई छात्रवृत्ति दर (Medical Dental PG Stipend) 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 26 सितंबर को इससे संबंधित आदेश जारी किया है। नई दर लागू होने के बाद मेडिकल और डेंटल पीजी के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों को क्रमश: 85,050 रुपए, 90,027 रुपए और 93,996 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।
यह भी पढ़ें : Girlfriend Meeting Crime : गर्लफ्रेंड से मिलने आया युवक बना चोर, पैसे खत्म हुए तो 5 बाइक-स्कूटी चुराईं
17 मांगों पर आंदोलन जारी
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने छात्रवृत्ति बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग पूरी हुई है, लेकिन उनकी 17 सूत्रीय मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं। इसी वजह से एसोसिएशन का आंदोलन जारी रहेगा। छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी के बाद अब बाकी मांगों को लेकर सरकार और जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के बीच आगे की स्थिति पर नजर रहेगी। सरकार के इस फैसले से मेडिकल-डेंटल पीजी स्टाइपेंड (Medical Dental PG Stipend) में बड़ा बदलाव हुआ है। खासतौर पर डेंटल पीजी छात्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जिनकी छात्रवृत्ति अब मेडिकल पीजी छात्रों के बराबर कर दी गई है।



