सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई (Illegal Sand Mining) की है। टीम ने दो दिनों में 10 ट्रैक्टर और 5 हाईवा जब्त किए हैं। सभी वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर 6 अक्टूबर को अछोटा, मुड़पार, अमेठी, कलारतराई और दोनर में जांच की गई। इस दौरान 6 ट्रैक्टर और एक हाईवा पकड़ा गया।

दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई Illegal Sand Mining
7 अक्टूबर को अमेठी, सौंगा और रूद्री में जांच के दौरान 4 ट्रैक्टर और 4 हाईवा जब्त किए गए। जांच में वाहनों से बिना वैध अनुमति रेत का उत्खनन और परिवहन किए जाने का मामला सामने आया।
यह भी पढ़ें…Snake Rescue : कोरबा में दो जगह सांपों का खौफ, कहीं कबूतर के पिंजड़े में पहुंचा तो बाइक में मिला करैत
6 महीने में 341 मामले दर्ज
जिला खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा के मुताबिक अप्रैल से सितंबर 2026 तक अवैध खनिज गतिविधियों के 341 मामले दर्ज (Illegal Sand Mining) किए गए हैं। इन मामलों में करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपए खनिज मद में जमा कराए गए हैं। कार्रवाई के दौरान वाहनों के साथ मशीनरी भी जब्त की गई है।
प्रशासन ने बिना अनुमति रेत के उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी भी बढ़ाई गई है।
खबरें और भी हैं…Dhamtari Accident : धमतरी में सड़क पर सो रहे युवक को कार ने कुचला, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा


