सीजी भास्कर, 09 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर रोहित शर्मा के रिहैब से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं करने को लेकर सवाल (Rohit Sharma) उठ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित ने आईपीएल 2026 के बाद हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कराया था।
इस मामले में खिलाड़ियों की चोटों और उनके इलाज से जुड़े आंकड़े भी सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच टीम इंडिया के 32 खिलाड़ियों ने यहां रिहैब कराया।

यह भी पढ़ें…Voter List : अमेरिका में मतदाता सूची की जांच से भारतीयों पर असर की आशंका, 2 लाख नामों को लेकर चर्चा
20 केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ी शामिल Rohit Sharma
रिपोर्ट के मुताबिक, रिहैब कराने वाले 32 खिलाड़ियों में 20 केंद्रीय अनुबंध वाले और 12 टार्गेटेड या इंडिया ए कैटेगरी के खिलाड़ी शामिल थे। हालांकि, इन आंकड़ों से सभी खिलाड़ियों की चोटों की गंभीरता या उनके कारणों की जानकारी नहीं मिलती।
पंत और हार्दिक समेत कई खिलाड़ी पहुंचे
इस अवधि में ऋषभ पंत को मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान पैर में फ्रैक्चर हुआ था। वहीं, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा और नीतिश कुमार रेड्डी भी बार बार चोटिल होने के कारण रिहैब के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे।
यह भी पढ़ें…Illegal Timber : कोंडागांव में वन विभाग की दबिश, घर से साल लकड़ी की 20 चौखट बरामद
68 खिलाड़ियों की चोटों का हुआ प्रबंधन
रिपोर्ट के अनुसार, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन टीम ने इस दौरान महिला और पुरुष खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 68 खिलाड़ियों की चोटों का इलाज और प्रबंधन (Rohit Sharma) किया।
रोहित शर्मा के रिहैब की जानकारी सार्वजनिक नहीं किए जाने के दावे के बीच खिलाड़ियों की चोटों और उनकी रिकवरी से जुड़ी जानकारी को लेकर चर्चा तेज है।
खबरें और भी हैं…जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी सरकार का फैसला


