सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अशांति और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है। नितिन नवीन ने विपक्ष की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘अर्बन नक्सल’ सोच रखने वालों के नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे। (Opposition Protest)
यह भी पढ़ें : JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी
बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना : Opposition Protest
नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने दावा किया कि देश के 140 करोड़ नागरिक शांति और स्थिरता चाहते हैं और सभी राजनीतिक दलों को लोकतंत्र एवं संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।

विपक्ष पर देश में अशांति और अस्थिरता फैलाने का आरोप
बीजेपी अध्यक्ष ने विपक्ष पर संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने और विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि देश की शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचाने वाले प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Nitin Nabin Nomination : नितिन नबीन आज भरेंगे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, जानें उनका राजनीतिक करियर
विपक्ष के प्रदर्शन पर सवाल : Opposition Protest
यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच आया है। जहां विपक्ष चुनावी पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठा रहा है, वहीं बीजेपी ने उसके प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें : CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें
ख़बरें और भी हैं :Election Commission : चुनाव आयोग के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, विजय बघेल ने राहुल गांधी से माफी की मांग की



