सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। देश भर में ऑनलाइन ठगी की रकम को खपाने के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले नेटवर्क पर खुर्सीपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई (Cyber Fraud Network) की है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े एक महिला समेत 5 और आरोपियों को धर दबोचा है। इस अंतरराज्यीय सिंडिकेट में अब तक पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या 9 हो चुकी है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिले इनपुट्स के बाद खुर्शीपार पुलिस ने इंडियन बैंक के 81 संदिग्ध बैंक खातों की जांच शुरू की थी। जांच में पुष्टि हुई कि देश के अलग-अलग हिस्सों में साइबर ठगी की वारदात से वसूली गई रकम को इन खातों के जरिए घुमाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: Bhilai Betting Racket : सट्टा रैकेट को बैंक खाते बेचने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 4 मोबाइल और एटीएम जब्त
कमीशन लेकर खातों में कराते थे लेन-देन Cyber Fraud Network
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चंद रुपयों के कमीशन के फेर में साइबर अपराधियों को अपने और दूसरों के बैंक खाते उपलब्ध (Cyber Fraud Network) कराते थे। ठगी की रकम जैसे ही इन खातों में आती, आरोपी तय कमीशन काटकर बाकी रकम तुरंत अन्य फर्जी खातों में ट्रांसफर कर देते थे। गिरोह कई राज्यों में फैले साइबर ठगों को बैंकिंग चैनल मुहैया करा रहा था।
यह भी पढ़ें: Raipur Drunk Driving Action : नशे में गाड़ी दौड़ाई, 2597 के लाइसेंस कटे!
महिला सहित 5 गिरफ्तार
खुर्सीपार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए तरुण कुमार (40 वर्ष) निवासी बालाजी नगर खुर्सीपार, गौरव साहू (23 वर्ष) निवासी शंकर नगर मोहन नगर, जसमीत (23 वर्ष) शिवाजी नगर खुर्सीपार, निखिल नेताम (22 वर्ष) एसटीएफ कॉलोनी बघेरा दुर्ग तथा नरगिस बानो (26 वर्ष) मछली मार्केट खुर्सीपार भिलाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पहले भी 4 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
खबरें और भी हैं…Patwari Employees Strike : मनेन्द्रगढ़ में पटवारी-तकनीकी सहायकों की हड़ताल, कामकाज प्रभावित



