सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। रायपुर में कारोबारी की एक्टिवा से 53 लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार (Raipur Theft Case) किया है। पुलिस ने चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है। आरोपियों ने नकदी को गीजर, टीवी के पीछे और बच्चों के खिलौनों में छिपाकर रखा था।

पान खाने रुका कारोबारी, गायब हो गया बैग Raipur Theft Case
मामला 9 अक्टूबर का है। शैलेंद्र नगर निवासी कपड़ा कारोबारी किशोर बलवानी दुकान जाने के लिए निकले थे। उनकी एक्टिवा के सामने सफेद बैग में 53 लाख रुपये रखे थे। कटोरा तालाब के संत कंवर राम चौक पर पान खाने के लिए रुकने के दौरान आरोपी बैग लेकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें…IND vs WI 5th T20 : ईशान किशन के पास डबल धमाके का मौका, 76 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास
हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पकड़े गए आरोपी
शिकायत के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में पता चला कि आरोपी करीब एक सप्ताह से कारोबारी पर नजर रख रहे थे। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए उन्होंने रास्ते में कई बार कपड़े बदले और अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल किया।
पूरी रकम बरामद, दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मनीष यदु (39) और कमलेश कुशवाहा (36) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। चोरी की पूरी 53 लाख रुपये की रकम बरामद कर ली गई है।
यह भी पढ़ें…Rajnandgaon News : राजनांदगांव की फैक्ट्री में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, मुआवजे की मांग पर चक्का जाम
मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
खबरें और भी हैं…Ambedkar Hospital Holiday Update : रविवार से मंगलवार तक छुट्टियों का असर, सोमवार को 2 घंटे खुलेगी ओपीडी


