CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Bridge Construction : छत्तीसगढ़ में दो नदियों पर बनेंगे बड़े पुल, 14.26 करोड़ मंजूर

Chhattisgarh Bridge Construction : छत्तीसगढ़ में दो नदियों पर बनेंगे बड़े पुल, 14.26 करोड़ मंजूर

By Newsdesk Admin
24/10/2026
Share
Chhattisgarh Bridge Construction : छत्तीसगढ़ में दो नदियों पर बनेंगे बड़े पुल, 14.26 करोड़ मंजूर
Chhattisgarh Bridge Construction : छत्तीसगढ़ में दो नदियों पर बनेंगे बड़े पुल, 14.26 करोड़ मंजूर

सीजी भास्कर, रायपुर, 24 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में सड़क संपर्क और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए मुंगेली और बिलासपुर जिले में दो उच्च स्तरीय पुल (Chhattisgarh Bridge Construction) बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने दोनों पुलों और उनके पहुंच मार्गों के निर्माण के लिए कुल 14 करोड़ 25 लाख 97 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है।

Contents
  • मनियारी नदी पर 7.67 करोड़
  • डोंगानाला पर 6.59 करोड़
  • गुणवत्ता पर रहेगा जोर

इनमें मुंगेली जिले के तखतपुर-बरेला मार्ग पर मनियारी नदी और बिलासपुर जिले के बेलगहना-कोंचरा-खोंगसरा मार्ग पर डोंगानाला में पुल बनाए जाएंगे। दोनों स्थानों पर पुल के साथ पहुंच मार्ग का भी निर्माण होगा, जिससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

 

यह भी पढ़ें : PM Janman Awas Yojana Fraud : पीएम जनमन आवास के नाम पर 2.40 लाख की ठगी का आरोप, ठेकेदार निक्की खान पर FIR

 

मनियारी नदी पर 7.67 करोड़

मुंगेली जिले के तखतपुर-बरेला राज्य मार्ग पर मनियारी नदी में मौजूदा जलमग्नीय पुल के स्थान पर उच्च स्तरीय पुल बनाया जाएगा। इसके निर्माण और पहुंच मार्ग के लिए 7 करोड़ 67 लाख 11 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। वर्तमान में नदी का जलस्तर बढ़ने पर इस मार्ग से आवागमन प्रभावित होने की आशंका रहती है। नए पुल (Chhattisgarh Bridge Construction) के बनने से बारिश के मौसम में लोगों को राहत मिलने और सड़क संपर्क बनाए रखने में मदद मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें : Atha Udyam Yojana Chhattisgarh : ग्रामीण महिलाओं के छोटे कारोबार को मिलेगा बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

 

 

डोंगानाला पर 6.59 करोड़

बिलासपुर जिले के बेलगहना-कोंचरा-खोंगसरा मार्ग पर डोंगानाला में उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। इस कार्य के लिए 6 करोड़ 58 लाख 86 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुविधाजनक हो सकेगा। दोनों पुलों के निर्माण से मुंगेली और बिलासपुर जिलों की सड़क अधोसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Seed Production Farming : छत्तीसगढ़ के किसानों ने बदली खेती की राह, बीज उत्पादन से कमाई में 75% तक का उछाल

 

गुणवत्ता पर रहेगा जोर

राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को दोनों निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के इस्तेमाल, नियमित निगरानी और तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। इन पुलों (Chhattisgarh Bridge Construction) के बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। खासकर बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने से आवागमन प्रभावित होने की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है।

 

यह भी पढ़ें :  Raipur Property Tax Rebate 2026 : 31 दिसंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, मिलेगी 4% की छूट

Cyber Fraud : कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार
DFO Transfer : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, देखें पूरी जानकारी
HPV Vaccine Free India : देशभर में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 14 वर्ष की 1.15 करोड़ किशोरियों को मिलेगा मुफ्त टीका
Bhojraj Nag Rain Statement : सांसद का दावा- नींबू काटकर प्रार्थना की तो रुक गई बारिश, कांग्रेस ने कसा तंज
Sukma Naxal Operation : संयुक्त ऑपरेशन सफल, नक्सलियों की रायफल और कारतूस जब्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Polio Vaccination
Polio Vaccination :  रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर की पहल, 956 नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर द्वारा लाल बहादुर शास्त्री…

Kanker Crime
Kanker Crime : किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचा, महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

कांकेर जिले में किराना दुकान पर महिला से…

Chhattisgarh Rajyotsav
Chhattisgarh Rajyotsav :  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में अमित शाह के आने की संभावना, आसमान में दिखेंगे हैरतअंगेज हवाई करतब

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर…

Durg News
Durg News : दुर्ग में दो दिन में नदी-नहर से मिले दो शव, एक नदी में कूदा तो दूसरा बाइक समेत गिरा

दुर्ग जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में शिवनाथ…

Bemetara Theft Case : दशहरा मेला देखने गया परिवार, पीछे से घर साफ! 5-6 लाख के जेवर-नकदी गायब
Bemetara Theft Case : दशहरा मेला देखने गया परिवार, पीछे से घर साफ! 5-6 लाख के जेवर-नकदी गायब

पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की कीमत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?