CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh EOW ACB Raid : छत्तीसगढ़ में एक साथ कई ठिकानों पर छापा! अनवर ढेबर से लेकर वैभव गोलछा तक, शराब-कोल और DMF घोटाले की जांच तेज

Chhattisgarh EOW ACB Raid : छत्तीसगढ़ में एक साथ कई ठिकानों पर छापा! अनवर ढेबर से लेकर वैभव गोलछा तक, शराब-कोल और DMF घोटाले की जांच तेज

By Newsdesk Admin
30/10/2026
Share
Chhattisgarh EOW ACB Raid : छत्तीसगढ़ में एक साथ कई ठिकानों पर छापा! अनवर ढेबर से लेकर वैभव गोलछा तक, शराब-कोल और DMF घोटाले की जांच तेज
Chhattisgarh EOW ACB Raid : छत्तीसगढ़ में एक साथ कई ठिकानों पर छापा! अनवर ढेबर से लेकर वैभव गोलछा तक, शराब-कोल और DMF घोटाले की जांच तेज

सीजी भास्कर, रायपुर, 30 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में शराब, कोल और DMF घोटाले (Chhattisgarh EOW ACB Raid) की जांच के सिलसिले में शुक्रवार सुबह जांच एजेंसियों ने कई शहरों में एक साथ दबिश दी। रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव और गरियाबंद में कारोबारियों के घरों और व्यावसायिक ठिकानों पर EOW-ACB की टीमें दस्तावेज और अन्य जानकारियां खंगाल रही हैं। वहीं, कोरबा जिले के कटघोरा में भी DMF मामले को लेकर कार्रवाई की गई है। रायपुर में शराब कारोबारी अनवर ढेबर और VIP स्टेट स्थित रियल एस्टेट कारोबारी सुदर्शन शर्मा के घर टीम पहुंची। राजनांदगांव में वैभव गोलछा और जय बग्गा के ठिकानों पर छापा मारा गया। भिलाई में ट्रांसपोर्टर जितेंद्र सिंह के घर, बिलासपुर में कोल कारोबारी शाजिद खान के निवास और गरियाबंद में कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर जांच जारी है।

Contents
  • रायपुर में अनवर ढेबर के घर दबिश
  • राजनांदगांव में दो कारोबारियों के ठिकानों पर छापा
  • भिलाई में ट्रांसपोर्टर के घर जांच
  • बिलासपुर में कोल कारोबारी के घर दबिश
  • गरियाबंद में ज्वेलर्स के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
  • कटघोरा में DMF मामले की जांच

रायपुर में कारोबारी अनवर ढेबर के घर पर रेड।

 

यह भी पढ़ें :  Sarang Helicopter Show Raipur : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा सारंग का दम! 25 मिनट तक उड़ेंगे पांच हेलीकॉप्टर, 2 नवंबर को होगा एयर शो

 

रायपुर में अनवर ढेबर के घर दबिश

राजधानी रायपुर में EOW की टीम ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर के घर छापा मारा। इसके अलावा VIP स्टेट स्थित रियल एस्टेट कारोबारी सुदर्शन शर्मा के निवास पर भी टीम पहुंची। यहां दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की जांच की जा रही है। सुदर्शन शर्मा के ठिकाने पर कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। रायपुर में तीन से चार स्थानों पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है।

राजनांदगांवव में सनसिटी के बी-ब्लॉक स्थित वैभव गोलछा के मकान में दबिश।

 

यह भी पढ़ें : JP Nadda Durg Visit :  जेपी नड्डा का दुर्ग दौरा, बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों की नो-एंट्री

 

 

राजनांदगांव में दो कारोबारियों के ठिकानों पर छापा

राजनांदगांव में रायपुर से पहुंची करीब 20 अधिकारियों की टीम ने दो कारोबारियों के घर और व्यावसायिक परिसरों में एक साथ दबिश दी। EOW की एक टीम ने सनसिटी के बी-ब्लॉक स्थित कारोबारी वैभव गोलछा के मकान में छापा मारा। वहीं, दूसरी टीम ने लालबाग में कारोबारी जय बग्गा के घर और व्यावसायिक परिसर में जांच शुरू की। दोनों कारोबारियों को पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का करीबी बताया जा रहा है। जांच टीम दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और मोबाइल-लैपटॉप जैसे डिजिटल उपकरणों की पड़ताल कर रही है।

राजनांदगांव में लालबाग स्थित कारोबारी जय बग्गा के घर-दफ्तर में जांच।

यह भी पढ़ें :  Bhilai Businessmen Aid :  विधायक रिकेश की पहल पर अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसायियों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

 

भिलाई में ट्रांसपोर्टर के घर जांच

भिलाई-3 के वसुंधरा नगर में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे EOW और ACB की टीम ट्रांसपोर्टर जितेंद्र सिंह के घर पहुंची। बताया गया है कि कार्रवाई उनके साले संतोष सिंह को लेकर की जा रही है। संतोष सिंह इसी घर में रहते हैं और ऑयल एवं ट्रांसपोर्ट का कारोबार संभालते हैं।

 

यह भी पढ़ें : SBI Life Bima Ki Baat Campaign : SBI लाइफ का ‘बीमा की बात’ अभियान शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों तक पहुंचेगी वैन

 

बिलासपुर में कोल कारोबारी के घर दबिश

बिलासपुर के उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू में कोल कारोबारी शाजिद खान के निवास पर EOW-ACB की टीम जांच कर रही है। कोल लेवी घोटाले (Chhattisgarh EOW ACB Raid) से जुड़े मामले में उनके घर और अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें :  GPM Illegal Liquor Seizure : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, महिला पर केस दर्ज

गरियाबंद में नवकार ज्वेलर्स में रेड।

गरियाबंद में ज्वेलर्स के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

गरियाबंद जिले के गोबरा नवापारा और राजिम में EOW-ACB की संयुक्त टीम ने कारोबारी विमल पारख और राजा पारख के ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने उनके प्रतिष्ठानों शांति विजय और नवकार ज्वेलर्स के साथ राजा पारख के निवास पर भी दबिश दी। यहां कोल लेवी घोटाले की जांच के सिलसिले में पड़ताल की जा रही है।

 

 

यह भी पढ़ें : Water Project Payment Pending : बेमेतरा में पेयजल योजना का भुगतान अटका, ठेकेदार पर ₹1.50 लाख बकाया

 

 

कटघोरा में DMF मामले की जांच

कोरबा जिले के कटघोरा में DMF घोटाले (Chhattisgarh EOW ACB Raid) की जांच के सिलसिले में दो ठिकानों पर कार्रवाई की गई। टीम ने नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल और नगर सैनिक दिलीप केंवट के घर दबिश दी है। दोनों स्थानों पर दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की जा रही है। फिलहाल जांच एजेंसियों की ओर से छापेमारी के दौरान मिली सामग्री, दस्तावेजों या अन्य साक्ष्यों को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

यह भी पढ़ें : Balod Gangrape Case :  बालोद में 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी हिरासत में

Suicide Attempt : थाने में सनसनी : युवक ने पुलिस के सामने खुद का गला काटा
Archery Academy Jashpur : तीरंदाजी की पारंपरिक प्रतिभा को मिलेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच
Surajpur Murder Case : दिल दहला देने वाली वारदात…विवाद में पत्नी की हत्या कर कुएं में फेंका शव
Namo Drone Didi Scheme : आसमान में उड़ता ड्रोन और सुधरती तकदीर, सुनीता इस तरह बनीं ‘लखपति ड्रोन दीदी’
Cattle Smuggling : रायगढ़ में मवेशियों से भरा ट्रक घेराबंदी में पकड़ा, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mumbai Indians Coaching Staff : राबिन उथप्पा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पोलार्ड की टीम में मैक्लेनाघन समेत 4 दिग्गजों की एंट्री
Mumbai Indians Coaching Staff : राबिन उथप्पा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पोलार्ड की टीम में मैक्लेनाघन समेत 4 दिग्गजों की एंट्री

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians…

Social Media Trends
Social Media Trends :  अमेरिका में एलन मस्क के एक्स की लोकप्रियता घटी, जानिए कौन सा सोशल मीडिया सबसे आगे

अमेरिका में सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर…

India Tour of New Zealand 2026 : वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, टेस्ट से पहले बदला टीम का प्लान
India Tour of New Zealand 2026 : वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, टेस्ट से पहले बदला टीम का प्लान

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम (India Tour of…

PM Modi Gujarat Visit
PM Modi Gujarat Visit :  पीएम मोदी बोले, आखिरी सांस तक करता रहूंगा लोगों की सेवा, गुजरात में कई सौगातें

शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी…

Chhattisgarh Government Review Meeting : 15 नवंबर से पहले गिरदावरी पूरी करने के निर्देश, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर भी सख्ती
Chhattisgarh Government Review Meeting : 15 नवंबर से पहले गिरदावरी पूरी करने के निर्देश, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर भी सख्ती

छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों (Chhattisgarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?