सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। बिलासपुर में 25 वर्षीय निजी बीमा कंपनी की कर्मचारी ने रैपिडो चालक पर दुष्कर्म का आरोप (Bilaspur Rape Case) लगाया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी बीमा पॉलिसी समझने के बहाने युवती को स्टेशन रोड स्थित लॉज ले गया और वहां वारदात को अंजाम दिया। तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

रैपिडो से सफर के दौरान हुई पहचान Bilaspur Rape Case
पुलिस के अनुसार, कोरबा निवासी युवती व्यापार विहार स्थित बीमा कंपनी में काम करती है। 27 अक्टूबर को रायपुर जाने के लिए रैपिडो बुक करने के दौरान उसकी मुलाकात दयालबंद निवासी अभिषेक सलूजा से हुई। बातचीत में दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए।
यह भी पढ़ें…Fake MBBS Doctor : फर्जी एमबीबीएस डिग्री से मरीजों का इलाज करने का आरोप, डॉक्टर पर एफआईआर
लॉज में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप
युवती के मुताबिक, 28 अक्टूबर को आरोपी ने बीमा पॉलिसी लेने की बात कहकर उसे मिलने (Bilaspur Rape Case) बुलाया। शांत जगह पर बातचीत करने के बहाने स्टेशन रोड स्थित लॉज ले गया। आरोप है कि कमरे में दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर धमकी देकर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें…Mental Health Training : बच्चों में मानसिक तनाव पहचानने का प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक, 8 जिलों के टीचर्स शामिल
आरोपी की तलाश, लॉज संचालक को नोटिस
पुलिस आरोपी की तलाश में उसके घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। मामले में लॉज संचालक से भी पूछताछ (Bilaspur Rape Case) की गई। युवती का आरोप है कि उससे पहचान पत्र लिया गया, जबकि आरोपी को बिना पहचान पत्र के कमरा दे दिया गया। पुलिस संचालक को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई करेगी।
खबरें और भी हैं…Cyber Fraud : नारायणपुर में साइबर ठगी के 3 मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार


