सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। दुर्ग में सोशल मीडिया के जरिए शादी का झांसा देकर लोगों से पैसे वसूलने वाले फर्जी मैरिज ब्यूरो का सुपेला पुलिस (Fake Matrimony) ने खुलासा किया है। आरोपी AI से बनाई गई युवतियों की तस्वीरें दिखाकर लोगों को ठगते थे। मामले में संचालक परमानंद यादव (24) को गिरफ्तार किया गया है।

तीन नामों से चला रहा था ब्यूरो Fake Matrimony
पुलिस के मुताबिक, आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कल्याण मैट्रिमोनी, एलिट मैच मैट्रिमोनी और फ्यूचर पार्टनर के नाम से प्रचार करता था। दूसरे राज्यों के लोगों से संपर्क कर बायोडाटा मंगवाया जाता था और शादी का भरोसा दिलाया जाता था।
यह भी पढ़ें…Collectorate Guard Death : कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह स्पष्ट नहीं
QR कोड से वसूली, फिर संपर्क बंद
आरोपी पहले 2 हजार रुपए जमा करवाता था। इसके बाद अलग-अलग बहानों से अन्य रकम भी वसूली (Fake Matrimony) जाती थी। पैसे मिलते ही मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर संपर्क बंद कर दिया जाता था।
छापे में सामान और नकदी जब्त
29 अक्टूबर को पुलिस ने उत्तर गंगोत्री भवन स्थित कार्यालय में दबिश दी। वहां से मोबाइल, कंप्यूटर, सिम कार्ड, बैंक दस्तावेज और 1.64 लाख रुपए नकद सहित कुल 2,83,600 रुपए की संपत्ति जब्त की गई।
नौकरी के नाम पर युवतियों को बुलाया
पुलिस के अनुसार, कार्यालय में मिली चार युवतियों को नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया था। उन्हें 7 हजार रुपए मासिक वेतन का आश्वासन देकर मैरिज काउंसलर के रूप में भुगतान (Fake Matrimony) लेने का काम दिया गया था। मामले की जांच जारी है।
खबरें और भी हैं…Bilaspur Electricity Bill Dispute : 1.23 लाख का बकाया बिल वसूलने पहुंचे बिजलीकर्मियों से धक्का-मुक्की, कनेक्शन काटने से रोका, FIR



