सीजी भास्कर, 4 नवंबर। रायगढ़ में वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का खुलासा (Police Action) किया है। मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से करीब 7 लाख रुपये कीमत की 10 चोरी की बाइक और 2 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

जंगल में छिपाते थे चोरी की बाइक Police Action
पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी रात के समय बाइक चोरी कर जंगल में ले जाते थे और पेड़ों की पत्तियों से ढककर छिपा देते थे।
इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इनके पास से 9 बाइक और 2 मोबाइल बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें…Bhilai Steel Plant : BSP के 3,946 आवासधारियों को बड़ी राहत, किराया 75 प्रतिशत तक घटा
चोरी की पल्सर बेचने निकले थे आरोपी
लैलूंगा थाना क्षेत्र में भी बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया। दोनों चोरी की पल्सर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। पूछताछ में उन्होंने बाइक के कुछ पार्ट्स बदलकर उसे मॉडिफाई करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की पल्सर बरामद की।
यह भी पढ़ें…Agniveer Scheme : अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल बढ़ा, पेंशन से नौकरी तक जानें क्या होंगे नए फायदे
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
एसएसपी शशि मोहन सिंह के मुताबिक, जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
खबरें और भी हैं…Gambling Raid : बलौदाबाजार में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, एक साथ 55 आरोपी गिरफ्तार



