सीजी भास्कर, 5 नवंबर। भिलाई नगर में वर्ष 2024 के धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते (Fraud Case) हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले में पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया Fraud Case
पुलिस के अनुसार, थाना भिलाई नगर में धारा 420 भादवि के तहत दर्ज अपराध की विवेचना के दौरान आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी कर तलब किया गया था। शिकायतकर्ता के बयान और पूछताछ के बाद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई।
सुपेला क्षेत्र के तीन आरोपी शामिल
कार्रवाई के तहत गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल सिंह (37), निवासी गांधी नगर सुपेला; मुकेश कुमार शर्मा (38), निवासी राधिका नगर सुपेला और कंवलजीत चेलक (33), निवासी कोसा नगर सुपेला के रूप में हुई है। तीनों को विधिवत प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
वित्तीय लेन-देन में सतर्क रहने की अपील
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें और धोखाधड़ी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Geo Portal : अब एक क्लिक पर मिलेगी हर इलाके की जानकारी, AI चैट बॉट से आसान होगा सरकारी योजनाओं का काम



