CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Crime News :  पान ठेले पर विवाद के बाद सरेआम मारपीट से आहत अधेड़ ने दी थी जान, चार महिलाओं समेत 5 पड़ोसी गिरफ्तार

Bhilai Crime News :  पान ठेले पर विवाद के बाद सरेआम मारपीट से आहत अधेड़ ने दी थी जान, चार महिलाओं समेत 5 पड़ोसी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
20/11/2026
Share
Bhilai Crime News
Bhilai Crime News

सीजी भास्कर, 19 नवंबर। भिलाई के नेवई बस्ती क्षेत्र में सरेआम मारपीट और अपमान से आहत होकर एक अधेड़ द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में नेवई पुलिस ने कड़ी कार्रवाई (Bhilai Crime News) की है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और बलवा करने के आरोप में चार महिलाओं समेत पांच पड़ोसियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे भी जब्त किए गए हैं।

Contents
  • शराब पिलाने का आरोप लगाकर की थी सामूहिक मारपीट Bhilai Crime News 
  • अस्पताल में तोड़ा था दम, मर्ग जांच में खुला राज
  • इन पांच आरोपियों को भेजा गया जेल

 

Bhilai Crime News
Bhilai Crime News

 

यह भी पढ़ें : Raigarh Expired Flour Raid : रायगढ़ में 3 ढाबे और फास्ट फूड सेंटर सील, एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां

शराब पिलाने का आरोप लगाकर की थी सामूहिक मारपीट Bhilai Crime News 

पुलिस के अनुसार, यह घटना 4 नवंबर की रात करीब 10:40 बजे नेवई बस्ती स्थित शिव मंदिर के पास पान ठेले के समीप हुई थी। वार्ड क्रमांक 34 दशहरा मैदान निवासी श्रवण मंडावी (54 वर्ष) पर उसके पड़ोसियों ने पान ठेले के पास ग्राहकों को शराब पिलाने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि पांचों आरोपियों ने एक राय होकर श्रवण के साथ डंडे, चप्पल और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की।

 

यह भी पढ़ें : Durg Minister Yadav Murder Case : दुर्ग मंत्री यादव हत्याकांड में चारों आरोपियों को आजीवन कारावास

अस्पताल में तोड़ा था दम, मर्ग जांच में खुला राज

सार्वजनिक रूप से हुई इस मारपीट और अपमान से श्रवण मंडावी गहरे सदमे में आ गए। मानसिक रूप से व्यथित होकर उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन (Bhilai Crime News) कर लिया। गंभीर हालत में उन्हें शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें शरीर पर बाहरी चोटों के निशान पाए गए। मर्ग जांच के दौरान मृतक की पत्नी, परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण), 191(2) और 115(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant Theft : बीएसपी से कॉपर केबल वायर चोरी करते दो युवक रंगे हाथों धराए

इन पांच आरोपियों को भेजा गया जेल

थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार साहू ने बताया कि 19 नवंबर को दबिश देकर सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल दुर्ग भेज (Bhilai Crime News) दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी आलोक कुमार हुई (52 वर्ष) निवासी खुशी किराना दुकान के पास, नेवई भिलाई, सपना हुई (42 वर्ष) निवासी नेवई बस्ती, थाना नेवई, पायल (35 वर्ष) निवासी खुशी किराना स्टोर के पास, नेवई बस्ती, शैलेन्द्री यादव (32 वर्ष) निवासी लक्ष्मी पशु आहार के पास, नेवई और सरोज बाई यादव (45 वर्ष): निवासी लक्ष्मी पशु आहार के पास नेवई भिलाई हैं।

 

खबरें और भी हैं : Bhilai Police Checking : भिलाई के अटल आवास में पुलिस की तड़के दबिश, फरार वारंटी गिरफ्तार, बिना नंबर की दो बाइक की हुई जांच

Murder : 50 हजार में सुपारी देकर सौतेली मां ने 14 साल के मासूम की कराई हत्या
1 लाख वर्गफीट में अवैध क्लब हाउस: स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट, टर्फ, बैडमिंटन कोर्ट और मकान तक बनाए…
Mahatari Sadan Approval : 166 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 25 सौ वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन
Fire breaks out in a closed house : मस्तूरी क्षेत्र के9 घर प्रभावित लोगों ने बाहर निकलकर बचाई जान
Bastar Fire : बस्तर में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Crime News
Bhilai Crime News :  पान ठेले पर विवाद के बाद सरेआम मारपीट से आहत अधेड़ ने दी थी जान, चार महिलाओं समेत 5 पड़ोसी गिरफ्तार

सरेआम मारपीट और अपमान से आहत होकर एक…

Bhilai Police Checking
Bhilai Police Checking : भिलाई के अटल आवास में पुलिस की तड़के दबिश, फरार वारंटी गिरफ्तार, बिना नंबर की दो बाइक की हुई जांच

जामुल पुलिस ने गुरुवार तड़के घासीदास नगर स्थित…

Bhilai Steel Plant Theft
Bhilai Steel Plant Theft : बीएसपी से कॉपर केबल वायर चोरी करते दो युवक रंगे हाथों धराए

भीतर घुसकर कीमती कॉपर केबल वायर चोरी करने…

Durg Minister Yadav Murder Case
Durg Minister Yadav Murder Case : दुर्ग मंत्री यादव हत्याकांड में चारों आरोपियों को आजीवन कारावास

दुर्ग शहर के बहुचर्चित श्रीराम यादव उर्फ मंत्री…

Raigarh Expired Flour Raid
Raigarh Expired Flour Raid : रायगढ़ में 3 ढाबे और फास्ट फूड सेंटर सील, एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां

Raigarh Expired Flour Raid :

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?